किसानों का रेल रोको आंदोलन आज, जानें कब तक थमेंगे ट्रेनों के पहिए

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 09:46 AM (IST)

नई दिल्ली /चंडीगढ़ (दीक्षित): संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में किसानों के हुए कत्ल मामलो में केंद्रीय ग्रह राज मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्री के पद से बरखास्त कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे देश में ट्रेनों को रोकनो का ऐलान किया है। किसान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल ट्रैकों पर बैठेंगे।

किसानों के ऐलान के बाद रेल आधिकारियों ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। सुरक्षा भी बड़ा दी गई है। किसानों ने कहा है कि रेलों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल समिति के मैंबर बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि 3 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के कत्ल के बाद मोर्चो ने इंसाफ को यकीनी बनाने के लिए कई प्रोग्रामो का ऐलान किया था।

किसान मोर्चा शुरू से ही अजय मिश्रा को मोदी सरकार से हटा कर गिरफ्तार करने की मांग करता आ रहा है। राजेवाल ने कहा कि अजय मिश्रा की बरखासतगी से लेकर गिरफ्तारी की मांग के लिए पहले से ऐलान किए गए प्रोग्राम के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा और उसके सहयोगी 18 अक्तूबर को पूरे भारत में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल गाड़ीयों का यातायात रोकेंगे। यह आंदोलन पूरी तरह शांतमयी होगा और जब तक इंसाफ़ नहीं मिलता, यह आंदोलन जारी रहेगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal