लॉरेंस बिश्नोई के वकील का बड़ा बयान, इस दिन हो सकता है एनकाउंटर

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर उसके वकील विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि लॉरेंस की जान को खतरा है। पंजाब पुलिस ने किसी झूठे केस में उसका रिमांड ले रखा है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार विशाल ने 24 सितंबर यानि कल कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस के कत्ल हो जाने के अंदेशा जताया है। 

विशाल ने बताया कि पंजाब पुलिस खुद ही उसे कस्टडी से भगाने और फिर उसके झूठे एनकाउंटर का प्लान बना रही है। इतना ही नहीं अन्य गैंगस्टरों के साथ मिलकर उसके कत्ल की साजिश रच रही है। आपको बता दें कि अगर लॉरेंस को पुलिस की कस्टडी में कुछ हो जाता है तो जवाबदेही सिर्फ पंजाब पुलिस की होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal