Ludhiana Gas Leak: गया के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 02:45 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव मामले में बिहार के गया जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। मृतक 5 लोगों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की खबर गांव में पहुंचते ही मातम का माहौल हो गया है।

गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौतें हुई है, जिसमें से 5 गया के रहने वाले बताए गए हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि कविलाश यादव पिता झलकदेव यादव पेशे से डॉक्टर थे और पंजाब के लुधियाना में रहकर इस पेशे को चला रहे थे।वहीं, घटना की जानकारी गया में मिलने के बाद परिजनों में मातम है, तो गांव के लोग भी सन्न हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News