भगवंत मान के बाद आप विधायक अमन अरोड़ा ने भी दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 04:34 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल द्वारा अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से माफी मांगे जाने के बाद पार्टी में भूचाल आ गया है। शुक्रवार प्रातःकाल पहले संगरूर से पार्टी के संसद मैंबर भगवंत मान ने इस्तीफा दिया था और अब अमन अरोड़ा ने भी पार्टी के उप प्रधान पद से   इस्तीफा दे दिया है। अमन अरोड़ा ने अपना इस्तीफा मनीष सिसोदिया को भेजा है। इस बात की जानकारी अमन अरोड़ा ने ट्वीट करके दी है। जिक्रयोग्य है कि केजरीवाल की तरफ से माफी मांगे जाने कारण आम आदमी पार्टी बिखरती हुई नजर आ रही है। 

 

Punjab Kesari