जालंधर MP सुशील रिंकू की दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से हुई मुलाकात, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 11:39 AM (IST)

जालंधर: जालंधर लोकसभा उपचुनावों में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी में एक नया जोश भर गया है। जालंधर के नए बने सांसद सुशील कुमार रिंकू आज जीत के बाद पहली बार आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे।

सूत्रों से मिली जानकारी आज सुबह 11 बजे सांसद सुशील कुमार रिंकू ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब सी.एम. भगवंत मान भी मौजूद थे।

जालंधर उपचुनावों में जीत के बाद सांसद सुशील रिंकू की पंजाब और दिल्ली दोनों के मुख्यमंत्री से एक साथ यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात दौरान दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने सांसद बनने पर सुशील रिंकू को मुबारकबाद दी और पंजाब सी.एम. भगवंत मान ने सुशील रिंकू के जीत की खुशी में उनका मुंह मीठा भी करवाया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal