नवजोत सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कमेटी के प्रधान पद से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 03:25 PM (IST)

चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कमेटी के प्रधान से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ देर पहले सिद्धू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। अपने ट्वीट में सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजे अपने त्याग पत्र की कापी भी अटैच की है। सिद्धू ने लिखा है कि समझौते के साथ ही किसी व्यक्ति के भविष्य का पतन होता है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकते इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा देते हैं। कांग्रेस पार्टी में वह हमेशा बने रहेंगे। हाल ही में 16 जुलाई को सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर पद संभाला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News