कांग्रेस 2019 में करेगी बड़ा धमाका, 35 वर्ष आयु तक कोई आयकर वसूला नहीं जाएगा!

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 09:29 AM (IST)

जालन्धर(धवन): कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। इसके तहत पार्टी नेतृत्व इन संभावनाओं पर विचार कर रहा है कि क्यों न 35 वर्ष आयु तक कोई भी आयकर वसूला न जाए। अगर ऐसा फैसला होता है तो मध्यम व युवा वर्ग को साथ जोडऩे में मदद मिलेगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस मुद्दे को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार शुरू कर दिया है।

PunjabKesariयद्यपि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है परन्तु सूत्रों ने बताया कि 13 जुलाई को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा अवश्य हुई थी।बैठक में प्रियंका गांधी विशेष रूप से मौजूद थी जोकि पर्दे के पीछे पार्टी की रणनीति का संचालन कर रही है। यह माना जा रहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 15 मिलियन युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। युवा वर्ग को आयकर से राहत देकर उन्हें कारोबारी क्षेत्र में आगे लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ-साथ पार्टी ने नई नौकरियां पैदा करने के विषय पर भी चर्चा की है। कांग्रेसी सूत्रों ने बताया कि देश में दो-तिहाई भारतीयों की आयु 35 वर्ष से कम है। इस हिसाब से इनकी गिनती लगभग 80 करोड़ बनती है।
PunjabKesari
आयकर में छूट देने के पीछे कांग्रेस के अंदर एक विचार यह भी है कि इससे 2019 की पूरी राजनीतिक दिशा ही बदल जाएगी। कांग्रेस अगर ऐसा करने में सफल होती है तो केंद्र में सत्ताधारी भाजपा सहित सभी पार्टियों में खलबली मच जाएगी।  गुजरात तथा कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान भी पार्टी ने ऐसे ही लुभावने वायदे किए थे। इससे कांग्रेस कई वर्गों में सेध लगाने में कामयाब हो गई थी। गुजरात तथा कर्नाटक विधानसभा चुनावों में विभिन्न वर्गों को कांग्रेस के साथ जोडऩे में अहम भूमिका निभाने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा को आने वाले महीनों में भारत में युवा वर्ग को पार्टी से जोडऩे के लिए मुद्दों को तलाशने की अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सैम पित्रोदा इस समय विश्व के विभिन्न देशों में आप्रवासी भारतीयों को राहुल गांधी के निकट लाने के अभियान में जुड़े हुए हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News