केजरीवाल से खफा एन.आर.आई. पंजाबी, खैहरा को दिया समर्थन

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 02:52 PM (IST)

जालंधर/नई दिल्ली (कमल):आम आदमी पार्टी में से निरस्त किए गए विरोधी दल के पूर्व नेता सुखपाल खैहरा को एन.आर.आई. पंजाबियों का साथ मिल गया है। खैहरा के हक में उतरे 100 के करीब एन.आर.आईज ने केजरीवाल को रोष भरी खुली चिट्ठी लिख कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

पत्र से साफ जाहिर होता है कि एन.आर.आईज. 'आप' कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सुखपाल खैहरा और कंवर संधू को पार्टी में से निकालने जाने से खफा हैं। इसके साथ ही, केजरीवाल की तरफ से बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने पर एन.आर. आईज. का गुस्सा फूट पड़ा है। खैहरा का साथ देने वालों में कनाडा, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों के एन.आर. आईज. हैं। ​​​​​​​

swetha