ओपिनियन पोल में दावा- पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 01:14 PM (IST)

नई दिल्ली: हाल ही में देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इसी बीच इंडिया टी.वी. ग्राऊंड जीरो रिसर्च टीम ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, लेकिन बहुमत हासिल करना कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकता है जबकि गोवा में कांग्रेस गोवा-फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड मणिपुर राज्य के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 50-52 सीटें जीत सकती है जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान के लिए होड़ में हैं। शिरोमणि अकाली दल को 30-32 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 'आप' को 29-31 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल केवल 1 से 3 सीटें जीत सकते हैं जबकि 'अन्य' 1 से 3 सीटें जीत सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी ने कोड ऑफ कंडक्ट का किया उल्लंघन, ट्रैक सूट से भरे पकड़े 3 ट्रक

37 फीसदी लोगों की पसंद मुख्यमंत्री चन्नी
ओपिनियन पोल के दौरान जब बैस्ट सी.एम. के लिए सवाल पूछा गया तो 37 फीसदी लोग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में आए जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ 27 फीसदी लोग थे। वहीं शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल 15 फीसदी के साथ तीसरे और पी. सी.सी. प्रमुख नवजोत सिद्धू 9 फीसदी के साथ पीछे चल रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News