जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, कश्मीर में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 09:26 AM (IST)

चंडीगढ़/श्रीनगर: पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा तथा सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। 

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, हालांकि पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री सैल्सियस कम है। वहीं घाटी में कई सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछ जाने से लोगों को वाहन चलाने में मुश्किलें आ रही हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News