श्री अानंदपुर साहिब पहुंचे पीएम मोदी,तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2016 - 04:43 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिबः सोलह साल बाद देश के प्रधानमंत्री आनंदपुर साहिब पहुंचे हैं। वह यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला जन्मदिवस समारोह में शिरकत करने आए हैं। उन्होंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और इसके बाद वे यहां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।


केसरी रंग की पगड़ी पहनकर  समारोह में पी.एम.मोदी ने पंजाबी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने यहां लोगों को शांति और वीरता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ श्री गुरु गोबिंद सिंह ने वीरता के साथ क्रूरता का नाश किया। मोदी ने कहा कि पटना साहिब में भी संगत होने वाली है। केंद्र सरकार ने इसके लिए रेलवे की सुविधा उपलब्ध कराई है। मोदी ने कहा कि उन्हें पंजाब में सेवा करने का मौका मिला। तब वह कई बार यहां माथा टेकने आते थे। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का फिर से मौैका मिला। यह वह धरती है जहां 28 साल तक गुरु गोबिंद सिंह जी ने समाज को जोडऩे का एक भगीरथ प्रयास किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News