अब पकड़ा जाएगा Amritpal! वफादार साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 01:59 PM (IST)

चंडीगढ़: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के एक वफादार साथी जोगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पता चला है कि जोगा सिंह को लुधियाना से पकड़ा गया है।  अमृतपाल जब भागा था तो उसके साथ जोगा सिंह ही था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि वह अमृतपाल के छिपे होने को लेकर बड़ा खुलासा कर सकता है।

 वहीं आपको बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी जारी है। सूत्रों अनुसार अमृतपाल के धार्मिक स्थलों में छुपने का इनपुट मिला है, जिसके बाद 300 डेरों में पंजाब पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  इसके लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News