किसान कर्ज माफी के मुद्दे को लेकर प्रियंका ने कैप्टन सरकार के फैसले को सराहा

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 07:48 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी को लेकर उठाए गए कदमों को अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने भी सराहा है तथा कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा के आम चुनाव से पूर्व कैप्टन सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी के लिए उठाए गए कदमों को देश के किसानों के समक्ष सोशल मीडिया पर पेश करना शुरू कर दिया है। PunjabKesari
प्रियंका गांधी ने अपनी फेसबुक पर विशेष रूप से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा अगले 10 दिनों में 38,000 किसानों का 209 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने के लिए गए फैसले को विशेष रूप से पोस्ट किया तथा यह कहा कि वास्तव में किसानों की सरकार तो कांग्रेस सरकार है। PunjabKesari
पंजाब में कर्ज माफी के मामले को कांग्रेस लीडरशिप देश के अन्य राज्यों में भी पेश करने जा रही है ताकि किसानों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तो मध्य प्रदेश में पिछले दिनों किसान रैली के दौरान ऐलान कर दिया था कि अगर विधानसभा चुनावों के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। इसी तरह से कर्नाटक में भी कांग्रेस व जे.डी.एस. गठबंधन सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।PunjabKesari
किसान कर्ज माफी के मामले को राहुल गांधी लोकसभा के आम चुनावों में किसानों के समक्ष ले जाना चाहते हैं। राहुल को पता है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां 70 प्रतिशत जनसंख्या किसानी के कामों में लगी हुई है। संभवत: कांग्रेस लीडरशिप द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व पेश किए जाने वाले पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में भी किसान कर्ज माफी का मामला शामिल किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News