गेहूं की खरीद में पंजाब पिछड़ा, इस बार मध्यप्रदेश ने हासिल किया पहला स्थान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 02:55 PM (IST)

पंजाब: कोरोना वायरस के कारण पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में स्थिति को सुधारने के तमाम प्रयत्न किए गए। लेकिन लॉकडाउन की तमाम परेशानियों  के बीच मध्य प्रदेश ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में पहला स्थान बना लिया है। मिली जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ते हुए अभी तक 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 628 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इस बार पंजाब दूसरे स्थान पर है जहां कुल गेहूं खरीद 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 473 मीट्रिक टन है। पूरे देश में गेहूं की खरीद का कुल 33 प्रतिशत मध्यप्रदेश से है। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में खरीद का काम अभी भी चल रहा है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News