पंजाब को 21 साल बाद मिला ओलिम्पिक में हॉकी कप्तानी का मौका, जालंधर का मनप्रीत बना कप्तान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 23, 2021 - 12:21 PM (IST)

जालंधर(वैब डैस्क): टोक्यो ओलिम्पिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि हॉकी टीम की कमान एक बार फिर पंजाबी खिलाड़ी को दी गई है। जालंधर के मिट्ठापुर में रहते मनप्रीत सिंह ऐसे 8वें पंजाबी कप्तान होंगे जोकि ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इससे पहले पंजाब के बलबीर सिंह सीनियर (1956 मेलबोर्न), चरणजीत सिंह (1964 टोक्यो), प्रिथिपाल सिंह (1968 मैक्सिको गुरबख्श सिंह के साथ संयुक्त कप्तान), हरमीक सिंह (1972 म्यूनिख), अजीतपाल सिंह (1976 मांट्रीयल), परगट सिंह (1992 बार्सीलोना और 1996 अटलांटा), रमनदीप सिंह ग्रेवाल (2000 सिडनी) में कप्तान रहे हैं। 

अनुभवी डिफैंडर बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत ने 2019 में मनप्रीत की गैर-मौजूदगी में टोक्यो में ओलिम्पिक टैस्ट टूर्नामैंट में भारत की कप्तानी की थी। भारतीय टीम ओलिम्पिक के पहले मैच में 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से खेलेगी।

मुझे खुशी है कि ओलिम्पिक में तीसरी बार भारत के लिए खेलने का मौका मिल रहा है और इस बार कप्तान के तौर पर। मेरे लिए यह गर्व की बात है। पिछले कुछ साल में हमने मजबूत नेतृत्व तैयार किया है और महामारी की चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है। हमने फॉर्म और फिटनेस कायम रखते हुए ओलिम्पिक को ध्यान में रखकर तैयारी की है।
-मनप्रीत सिंह

ये तीनों खिलाड़ी टीम के नेतृत्व दल का अभिन्न अंग हैं। इन्होंने कठिन समय में युवाओं का मनोबल बनाए रखने में काफी परिपक्वता दिखाई। इस चुनौतीपूर्ण टूर्नामैंट में 2 उप-कप्तान बनाने से हमारे नेतृत्व दल को मजबूती मिलेगी।
-ग्राहम रीड, मुख्य कोच

 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News