Breaking News : अमृतपाल को लेकर असम रवाना हुई पंजाब पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 09:34 AM (IST)

अमृतसर(सागर): अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा के गांव रोडे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उसे सुबह 7 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे बठिंडा लेकर आई थी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अब पुलिस अमृतपाल को असम लेकर रवाना हो गई है। इस समय पुलिस अमृतपाल को फ्लाइट के जरिए असम लेकर जा रही है। वहां उसे डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार आई.जी. सुखचैन सिंह गिल आज सुबह 10 बजे अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और प्रेस से सारी जानकारी सांझा करेंगे। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया। वह मोगा के एक गुरुद्वारा में छिपा हुआ था और वहां के ग्रंथी ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, झूठी खबरें न फैलाने, पहले पुष्टि करने और फिर आगे जानकारी सांझा करने की अपील भी की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News