CCI की कपास खरीद में पंजाब का देश भर में दूसरा स्थान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 04:15 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देश में चालू कपास सीजन साल 2020-21 के दौरान विभिन्न राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास खरीद चल रही है। सूत्रों के अनुसार सी.सी.आई. ने तेलंगाना में 55 प्रतिशत कपास खरीद की है, जबकि पंजाब में 45 प्रतिशत और ओडिशा में 44 प्रतिशत कपास की खरीद की है। सी.सी.सी. ने न्यूनतम समर्थन मूल्य संचालन के तहत 15 फरवरी तक देश में 26,656.61 करोड़ रुपए खर्च करके किसानों से सीधी कपास 91,40,038 लाख गांठ खरीद की है। जो कुल उत्पादन का 24.49 फीसदी से अधिक खरीद की है। जिससे 18,91,958 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

कपड़ा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारतीय कपास निगम ने तेलंगाना ने 60 लाख गांठ का उत्पादन किया, जिसमें से 33.33 लाख गांठ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर परिचालनों के तहत खरीदी गई। वहीं, पंजाब और ओडिशा ने 12 लाख गांठ और 4.5 लाख गांठ की खरीद की जिसमें 5.38 लाख गांठ और 1.98 लाख गांठ की खरीद की गई। गुजरात 90.5 लाख गांठ के उत्पादन के साथ सबसे अधिक कपास उत्पादक राज्य है। सी.सी.आई. ने गुजरात से 4.05 लाख गांठ (4.48 फीसदी) की खरीद की। दूसरे सबसे बड़े उत्पादक महाराष्ट्र ने 86 लाख गांठों का उत्पादन किया, जिसमें 17.45 लाख गांठ (20.29 फीसदी) की खरीद की गई।

मंत्रालय के अनुसार सी.सी.आई. ने एम.एस.पी. पर कपास की खरीद बंद नहीं की है। पिछले क‌ई हफ्तों के दौरान कपास दरों में पर्याप्त वृद्धि के कारण अधिकांश कपास उत्पादक राज्यों में एम.एस.पी. दरों से अधिक हैं और किसानों को बाजार से उनकी कपास का बेहतर मूल्य मिल रहा है। हालांकि सी.सी.आई. कपास की खरीद कर रही है, जहां प्रचलित कपास की कीमतें एम.एस.पी. से नीचे चल रही हैं ।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News