Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 10:25 PM (IST)

जालंधर:  कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रही देहाती पुलिस संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर फतेह को लाई है। फतेह को नकोदर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य के लोगों के लिए पहला बड़ा ऐलान किया गया है। उन्होंने ऐलान करते कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

 

सी.एम. भगवंत मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से की मुलाकात, इस विषय पर हो सकती है चर्चा
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हरियाणा राज भवन में ‘होली मिलन समारोह’ में शिरकत की। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगवंत मान का स्वागत किया और भगवंत मान द्वारा भी हरियाणा के राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट किया गया। 

CM बनते ही पंजाब के इतिहास के लिए बड़ा फैसला लेंगे भगंवत मान, कुछ ही देर में होगा ऐलान
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार 23 मार्च को भ्रष्टाचार रोधी एक हेल्पलाइन जारी करेगी, ताकि लोग रिश्वत मांग रहे या अन्य कदाचार में संलिप्त रहने वाले भ्रष्ट अधिकारियों का उस पर वीडियो ‘अपलोड' कर सकेंगे।

एक और नैशनल कबड्डी खिलाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला, अंधाधुंध फायरिंग
मुकंदपुर (संजीव):  विश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया को गोली मारकर हत्या करने का मामला अभी शान्त नहीं हुआ है कि ऐसी ही घटना मुकंदपुर थाना क्षेत्र के गांव गुनाचौर स्थित नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के फार्म हाउस में हुई है।  

राज्य की कमान संभालते ही सी.एम. भगवंत मान ने सिविल और पुलिस प्रशासन को दिए ये आदेश
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया है। 

केजरीवाल ने सी.एम. भगवंत मान के ऐलान को सराहा, कहा-भ्रष्टाचार पर रोक लगाना मुख्य लक्ष्य
चंडीगढ़ : 'आप' प्रमुख व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सी.एम. भगवंत मान के इस ऐलान की सराहना की है, जिसमें भगवंत मान ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक हैल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान किया गया है। 

पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा-'इतिहास में कभी नहीं लिया गया ऐसा फैसला'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य के लोगों के लिए पहला बड़ा ऐलान किया गया है। उन्होंने ऐलान करते कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। 

कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस गैंगस्टर को लिया रिमांड पर
जालंधर (पाली): कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रही देहाती पुलिस संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर फतेह को लाई है। फतेह को नकोदर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड दिया है। 

 Pension को लेकर प्रकाश सिंह बादल ने किया बड़ा ऐलान
चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पांच बार  मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने बड़ा फ़ैसला लिया है।  बादल ने ऐलान किया है कि वह पूर्व विधायक बतौर अपनी पैंशन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा है कि वह पंजाब सरकार और माननीय स्पीकर साहिब को विनती करते हैं कि पूर्व विधायक बतौर जो पैंशन उनके पास आ रही है, कृपा करके उसे पंजाब के लोगों के हित के लिए इस्तेमाल करें। 

जाखड़ ने अंबिका सोनी को लेकर हाईकमान को दी ये सलाह
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को लेकर पार्टी में चल रहा टकराव खत्म नहीं हो रहा। गुरुवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सुखबीर बादल के अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर पार्टी लीडरशिप ने लिया यह फैसला
चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इसे सभी जिला अध्यक्षों ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

Content Writer

Subhash Kapoor