Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 10:15 PM (IST)

जालंधर:   पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। भगवंत मान के नेतृत्व में हो रही बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरी निकाले को लेकर हरी झंडी दी गई है। कहा जा रहा है कि यह सरकारी नौकरियां सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में दीं जाएंगी। हालांकि अभी तक नए बने मंत्रियों के विभाग बांटे नहीं गए है। पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। भगवंत मान के नेतृत्व में हो रही बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरिया निकालने को लेकर हरी झंडी दी गई है। इस ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है।  ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब में नौकरियों के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने किया यह ट्वीट
पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। भगवंत मान के नेतृत्व में हो रही बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरिया निकालने को लेकर हरी झंडी दी गई है। इस ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने भगवंत मान के इस कदम की सराहना करते हुए भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहद खुशी होगी कि उन्होंने सही सरकार चुनी।

पंजाब कैबिनेट में जगह न मिलने के बाद प्रो. बलजिन्दर कौर का यह बयान आया सामने
भगवंत मान के मंत्रालय में जगह न मिलने के बाद विधायिका प्रो. बलजिन्दर कौर का बड़ा बयान सामने आया है। प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा है कि हाईकमान का जो भी फैसला है, वह हमें मंजूर है। पार्टी कई उतार-चढ़ाव में से गुजरी है। जब बड़े-बड़े दिग्गज पार्टी छोड़ कर चले गए थे, तब से लेकर आज तक उन्होंने पार्टी की हर बात मानी है। मुझे पार्टी के इस फैसले के साथ कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने पंजाब कैबिनेट में जगह न मिलने पर पार्टी के साथ नाराजगी वाली बात को सिरे से खारिज किया है और इसके साथ ही नए बने कैबिनेट मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

AAP की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बेरोजगारों के लिए किया ऐलान
पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। भगवंत मान के नेतृत्व में हो रही बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरी निकाले को लेकर हरी झंडी दी गई है। कहा जा रहा है कि यह सरकारी नौकरियां सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में दीं जाएंगी। हालांकि अभी तक नए बने मंत्रियों के विभाग बांटे नहीं गए है। सूत्रों मुताबिक इसका फ़ैसला पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल की सहमति के साथ होगा।

शराब के ठेके चलाने वालों के लिए अहम खबर, कोटे में इतने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी
राज्य में नई आप सरकार ने पिछली आबकारी नीति में कोटा 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है और लाइसेंस अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3 महीने के लिए है, जो 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक प्रभावी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मौजूदा एल-2 और एल-14ए लाइसेंसधारी 22 मार्च, 2022 तक अपने लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, नवीनीकरण के लिए पात्र बनने के लिए, लाइसेंसधारी को 16 मार्च, 2022 के बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अपने संबंधित समूह/क्षेत्र के न्यूनतम गारंटीकृत राजस्व का 1.75% का अतिरिक्त कोटा देना होगा।

तैनाती से पहले वेतन को लेकर ए.जी. अनमोल रत्न सिद्धू का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार की तरफ से ए.जी. के पद पर तैनात किए गए अनमोल रत्न सिद्धू ने बड़ा ऐलान किया है। पदभार संभालने से पहले मीडिया से बात करते हुए अनमोल रत्न ने कहा है कि वह सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ 1 रुपया वेतन लेंगे। 

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया का हुआ पोस्टमार्टम, डाक्टरों ने किया खुलासा
बीते दिनों मारे गए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया का आज नकोदर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान 4 डाक्टरों के बोर्ड को करीब 5 घंटे पोस्टमार्टम में लगे। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों के बोर्ड ने यह बात सामने लाई है कि संदीप को करीब 17-18 गोलियां लगी थी।

मास्टर स्ट्रोकः 25 हजार नौकरियों में इन विभागों में होंगी भर्तियां
आम आदमी पार्टी की पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  सरकारी नौकरियां देकर मास्टर स्ट्रोक चलाया है। शनिवार को आप सरकार ने बैठक में युवाओं के रोजगार को लेकर  25 हजार सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया। इस बैठक में भगवंत मान ने सबसे पहले नौकरियों के लिए हरा पैन चलाया, जिसमें 15 हजार पुलिस विभाग में और 10 हजार अलग-अलग विभागों में निकाली जाएगी। मान ने कहा कि चुनावी वादों में किया नौकरियों का वादा पूरा किया जाएगा , जिससे पंजाब में बेरोजगारी खत्म होगी । उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर-अंदर नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। 

पंजाब में AAP की सरकार बनते ही अंदरुनी कलह, चर्चा में आए ये 3 नाम
पंजाब में बंपर जीत हासिल करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार के 10 मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण की।  राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। वहीं पंजाब में आप की सरकार बनते ही  अंदरुनी कलह की बातें बाहर आनी शुरू हो गई है। अब चर्चा शुरू हो गई है कि आप मंत्रिमंडल में से बड़े चेहरों को पद क्यों नहीं दिया गया, जिसमें अमन अरोड़ा, सर्वजीत कौर माणुके और बलजिंदर कौर का नाम सामने आ रहा है। 
 
पंजाब की नई कैबिनेट तैयार, 10 मंत्रियों ने ली शपथ
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का शपथ समारोह संपन्न हो गया है। राजभवन में भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों को पद की शपथ दिलवाई गई। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिवलवाई। मंत्रियों में सबसे पहले हरपाल चीमा ने, दूसरे नंबर पर डा. बलजीत कौर ने जबकि तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ने पद की शपथ ली। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे जब कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहली बार पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब कांग्रेस से इनकी भी होगी छुट्टी
चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य राज्यों के प्रदेश प्रधान के इस्तीफे मांगने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज की छुट्टी करने की तैयारी में है। जानकरी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी चुनावों के दौरान इन इंचार्जों के कार्यो से खफा हैं। इसके साथ ही जी-23 की तरफ से भी आवाज उठाई जा रही है कि इन इंचार्जों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए और इन इंचार्जों को बदल कर नए इंचार्ज नियुक्त करने की सम्भावना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Subhash Kapoor