Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 11:07 PM (IST)

जालंधर: अमृतसर के गुरु नानकपुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्रंथि की तरफ से अपने घर में ही निजी जमीन पर एक गुरुद्वारा साहिब बना कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में गलत तरीके के साथ विवाह करवाता था। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
ग्रंथी घर में गुरुद्वारा बना कर करवाता था गलत तरीके से विवाह, सिख जत्थेबंदियों ने जताया विरोध
अमृतसर के गुरु नानकपुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्रंथि की तरफ से अपने घर में ही निजी जमीन पर एक गुरुद्वारा साहिब बना कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में गलत तरीके के साथ विवाह करवाता था।
राजा वडिंग को प्रधान पद के लिए चुने जाने पर सुनील जाखड़ ने किया टवीट, दिया यह बयान
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग व अन्य नेताओं को पार्टी पद हासिल करने पर बधाई दी है। जाखड़ ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर राजा वड़िंग, भारत भूषण आशु, प्रताप बाजवा और डा. राज कुमार चब्बेवाल को सोनिया गांधी द्वारा चुनौतीपूर्ण समय में पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने पर बधाई दी है और कहा है कि एकता में बल है।
बड़ी खबरः कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को निकाला पार्टी से बाहर
राजा वड़िंग के कांग्रेस प्रधान बनने के बाद सुरजीत धीमान द्वारा सवाल उठाए गए थे और इसी दौरान सुरजीत धीमान के बारे में एक अहम खबर सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। यह कार्यवाही पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी द्वारा की गई है। धीमान के खिलाफ यह फैसला पार्टी विरोधी गतिविधयों के चलते लिया गया है।
राजा वडिंग के पंजाब प्रधान बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने किया ट्वीट, दिया यह बयान
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग व अन्य नेताओं को पार्टी पद हासिल करने पर बधाई दी है। चन्नी ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर कहा है कि पी.पी.सी.सी. और सी.एल.पी. की नई टीम को बधाई। मैं तहे दिल से समर्थन और सहयोग देता हूं। इस सराहनीय निर्णय के लिए पार्टी आलाकमान को धन्यवाद।
बहबलकलां गोलीकांड : इंसाफ मोर्चे के एक गुट ने पंजाब सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा, किया रोड जाम
राज्य में बहवलकलां गोलीकांड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ए.जी. की टीम आज बहबलकलां पहुंची जहां पर टीम ने जांच को लेकर बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ एस.एस.पी. फरीदकोट व जैतो विधायक अमोलक सिंह भी मौजूद थे।
नाबालिगा को अगवा कर नौजवानों ने किया घिनौना काम, फिर कत्ल कर शव को...
कस्बा बादशाहपुर के साथ लगते गांव सियोना काठ में घर से गायब हुई नाबालिग लड़की की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सम्बन्धित डी.एस.पी. पातड़ां रछपाल सिंह ने बताया कि 2 नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने उक्त लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसका गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं मुलजिमों ने कत्ल के बाद उसका शव घग्गर दरिया में फैंक दिया। उनसे पूछताछ दौरान लड़की का शव गांव अरनेटू के घग्गर दरिया में बरामद कर लिया गया।
कांग्रेस विधायक दल का प्रधान बन बाजवा ने माझा ब्रिगेड को दी पटखनी
कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में प्रताप बाजवा की नियुक्ति को माझा ब्रिगेड को पटखनी देने के रूप में देखा जा रहा है। यहां बताना उचित होगा कि माझा से आने वाले बाजवा का इसी एरिया के दिग्गज नेताओं सुखजिंदर रंधावा, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा है।
पंजाब प्रधान की नियुक्ति के बाद सुखजिंदर रंधावा को कांग्रेस दे सकती है यह जिम्मेदारी
कांग्रेस हाईकमान द्वारा राजा वडिंग को पंजाब प्रधान व प्रताप बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है लेकिन इन दोनों पदों के प्रमुख दावेदार रहे सुखजिंदर रंधावा का नाम कहीं देखने को नहीं मिल रहा है और न ही उनकी तरफ से अब तक पार्टी के फैसले को लेकर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।
पंजाब के 3 जिलों के 9 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज
पंजाब के लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस अधिकारियों को विभिन्न आरोपों में सस्पेंड किया गया है। इनमें 1 एस.एच.ओ. और 6 ए.एस.आई. पर पुलिस विभाग की गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी में कोताही बरतने, पब्लिक के साथ दुर्व्यवहार करने, झूठे बयान दर्ज करने, कोर्ट में देरी से चालान पेश करने, भगौड़े को गिरफ्तारी करने में देरी करने, आपराधिक दर्ज केस में ढीली कार्रवाई इत्यादि आरोप में जिले के एस.एस.पी. लुधियाना रूरल, खन्ना व एस.बी.एस. नगर के आदेशों पर इन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।
अहम खबर, हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस प्रधान के नाम का किया ऐलान
कांग्रेस पार्टी काफी दिनों से पंजाब कांग्रेस प्रधान को लेकर कशमकश में थी। हाईकमान ने आज इस पद पर मोहर लग गई है। पंजाब कांग्रेस से जुड़ी अहम खबर सामने आई है कि राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया गया है। इसके साथ ही भारत भूषण आशू को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रताप बाजाव को सी.एल.पी., डॉ. राज कुमार चब्बेवाल बने डिप्टी सी.एल.पी. लीडर बनाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here