Punjab Wrap Up: AAP के 3 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को भेजे इस्तीफे वहीं नई मुसीबत में फंसे पंजाबी गायक लेहम्बर हुसैनपुरी, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jun 03, 2021 - 08:13 PM (IST)

जालंधर: कांग्रेस में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी में से बाग़ी हुए सुखपाल सिंह खैहरा सहित पीरमल सिंह और जगदेव सिंह कमालू ने अपना इस्तीफा विधानसभा में स्पीकर राणा के.पी. सिंह को भेज दिया है। मशहूर पंजाबी गायक लेहम्बर हुसैनपुरी अब नई मुसीबत में फंस गए हैं। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब विधानसभा स्पीकर को 3 विधायकों ने भेजे इस्तीफे, आज ही सुबह किया था धमाका
कांग्रेस में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी में से बाग़ी हुए सुखपाल सिंह खैहरा सहित पीरमल सिंह और जगदेव सिंह कमालू  ने अपना इस्तीफा  विधानसभा में स्पीकर राणा के.पी. सिंह को भेज दिया है। 

punjabi singer lehmbar hussainpuri case

बड़ी खबर: नई मुसीबत में फंसे पंजाबी गायक लेहम्बर हुसैनपुरी 
मशहूर पंजाबी गायक लेहम्बर हुसैनपुरी अब नई मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर पत्नी, बच्चों और साली को पीटने के मामले को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने उन्हें 4 जून को आयोग समक्ष पेश होने को कहा है।

पंजाब सरकार का बेटियों के लिए ऐलान, जुलाई से शुरू होगी ये स्कीम
पंजाब सरकार बेटियों की शादी के लिए जुलाई महीने से शगुन स्कीम के तहत 51 हजार रुपए का शगुन देने जा रही है। बता दें कि अभी तक इस स्कीम के तहत 21 हजार रुपए दिए जाते थे। सरकार द्वारा जरूरतमंदों और मज़दूरों की बेटियों की शादी के लिए शगुन दिया जाता है। 

AAP विधायकों के पार्टी छोड़ने की 'पंजाब केसरी' की खबर की पुष्टि, कैप्टन के साथ सामने आई फोटो
आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा सहित तीन पंजाब विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की खबर सही साबित हुई है। पंजाब केसरी ने अभी कुछ देर पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि तीन आप विधायक जल्द ही कांग्रेस में जा सकते हैं। 

अमृतसर में आज हुई 7 मौतें, इतने नए केस आए सामने
अमृतसर में कोरोना वायरस के केस कम होने लगे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जहां 7 लोगों की मौत हो गई वहीं 146 नए मामले सामने आए हैं। 

sub inspector video viral

पंजाब पुलिस की वर्दी दागदार, इस हाल में मिला सब इंस्पेक्टर , वीडियो वायरल
पंजाब पुलिस आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती है।  ताज़ा मामला अब जिला जालंधर में से सामने आया है, जहां एक बार फिर से पंजाब की वर्दी दागदार होती नज़र आई। 

सुखबीर बादल ने Vaccine को लेकर घेरी कैप्टन सरकार, लगाए बड़े आरोप
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज सोशल मीडिया पर लाइव होकर कैप्टन सरकार पर खूब निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को लूटने पर लगी हुई है। 

major accident lantern of under construction building collapsed

बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिरा, नीचे दबे मजदूर (देखें तस्वीरें)
पटियाला के सनौरी अड्डा इलाके में उस समय अफरा-तफरी वाला माहौल बन गया, जब निर्माणाधीन इमारत का लैंटर अचानक गिर गया। इस हादसे दौरान करीब 6 मजदूर लैंटर के नीचे दब गए। हालांकि कई मज़दूरों को बाहर निकाल लिया गया है। 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद खैहरा का पहला बयान आया सामने, जानें क्या बोले
आम आदमी पार्टी में से बाग़ी हुए सुखपाल सिंह खैहरा सहित पीरमल सिंह और जगदेव सिंह कमालू  ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुखपाल सिंह खैहरा ने सोनिया , राहुल गांधी, हरीश रावत सहित कैप्टन अमरेंद्र सिंह का धन्यवाद करते बड़ा बयान दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News