Punjab : जानिए क्या हैं आज की दिन भर की मुख्य खबरें
punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 10:05 PM (IST)

जालंधर: तमिलनाडु के जिला रतनागरी के नजदीक हादसे का शिकार हुए हैलीकॉप्टर में भारतीय सेना के जवान नायक गुरसेवक सिंह गांव दोदे सोढिया (तरनतारन) भी शामिल थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पारिवारिक लोकसभा हलका बठिंडा के कस्बा रामा मंडी में हुई बड़ी रैली को संबोधन करते बड़ी ललकार मारी। एन.एस.क्यू.एफ. अध्यापक यूनियन पंजाब की तरफ से पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी का घेराव करते जमकर नारेबाज़ी की गई। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
कुन्नूर हैलीकॉप्टर हादसे में पंजाब के जवान की मौत, 3 बच्चों के थे पिता
तमिलनाडु के जिला रतनागरी के नजदीक हादसे का शिकार हुए हैलीकॉप्टर में भारतीय सेना के जवान नायक गुरसेवक सिंह गांव दोदे सोढिया (तरनतारन) भी शामिल थे। उनकी मौत की खबर सुन कर परिवार के इलावा गांव और पूरे इलाके में दुख की लहर दौड़ गई है।
बादलों के गढ़ में CM चन्नी ने जमाई अपनी धाक
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पारिवारिक लोकसभा हलका बठिंडा के कस्बा रामा मंडी में हुई बड़ी रैली को संबोधन करते बड़ी ललकार मारी। उन्होंने कहा कि बादलों की तरफ से शुरू किया रेत, ट्रांसपोर्ट और केबल माफिया राज खत्म कर दिया है, इसके साथ लोग हितों में लिए ऐतिहासिक फैसले पुराने बकाया माफ, तीन रुपए बिजली सस्ती, महिलाओं का सरकारी बसों का सफर मुफ्त, पेट्रोल डीजल सस्ता, मकानों के मालकी हक जैसे फैसलों ने पंजाब में नई क्रांति की शुरूआत की है।
अध्यापकों ने किया नवजोत सिद्धू की कोठी का घेराव, चन्नी सरकार को दी चेतावनी
एन.एस.क्यू.एफ. अध्यापक यूनियन पंजाब की तरफ से पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी का घेराव करते जमकर नारेबाज़ी की गई। एन.एस.क्यू.एफ. अध्यापकों ने नवजोत सिद्धू को अपनी मांगें हल करवाने की भी मांग की। अध्यापकों ने कहा कि लम्बे समय से उन्होंने पटियाला में पक्का धरना लगाया हुआ है, जिसे 6 महीने से अधिक का समय हो गया है। यूनियन प्रधान राय साहब सिंह सिद्धू ने बताया कि सरकार अध्यापकों के साथ सौतेली मां जैसा सलूक कर रही है।
बड़ी खबर : सिखों के गुरु पर टिप्पणी करने वाले भगौड़े को किया गिरफ्तार
सिखों के पहले गुरू श्री गुरु नानक देव जी के बारे में सोशल मीडिया पर विवादित शब्द कहने वाले अनिल अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिल अरोड़ा को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है वहां से अब उसे लुधियाना लाया जा रहा है। इसकी पुष्टि डी.सी.पी. वरिंदर सिंह बराड़ द्वारा की गई है। यह भी बताने योग्य है कि इससे पहले बेअदबी के इस मामलो में अनिल अरोड़ा की मदद करने के आरोप में स्पेशल सेल की टीम ने उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया था।
बैंक में एफ.डी. तुड़वाने आए पति-पत्नी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी
बैंक में एफ.डी. तुड़वाने के लिए बैंक पहुंचे पति-पत्नी के खाते में से साइबर ठगों ने 6 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी मारी। पति-पत्नी दो महीने तक बैंक के चक्कर मारते रहे। कोई हल नहीं निकल सका। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्होंने बैंक की तरफ से जमा करवाई रकम वापस करने के लिए मेल भेज दी। थाना ए डिवीजन की पुलिस ने यू.पी निवासी सरोज और अनामिका खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आशा और विजय अरोड़ा जोड़े ने पुलिस को बताया कि इस साल 17 सितम्बर को उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई थी। दोनों ने इंडसइंड बैंक में फिक्सड डिपाजिट किया था और 16 सितम्बर को उसकी एफ.डी. मेच्योर हो गई थी। यह 6 लाख 23 हजार की राशि थी। जब वह एफ.डी. के पैसे लेने के लिए बैंक पहुंचा तो उसने तुरंत पैसे ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया।
पूर्व SDM अनूप्रीत कौर खिलाफ मामला दर्ज, लाखों की ठगी
अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 को तैयार करने के लिए अलग-अलग गांवों की जमीन इकवायर करने बदले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली पूर्व एस.डी.एम. अनूप्रीत कौर खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूर्व एस.डी.एम. अनूप्रीत कौर खिलाफ एस.डी.एम. पट्टी के बयानों नीचे एक अन्य मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें मुलजिम पी.सी.एस. अधिकारी ने अपने सगे भाई के खाते में से 88 लाख 28 हजार 78 रुपए की राशि डालते हुए सरकार के साथ धोखाधड़ी की जानी पाई गई है। इस बाबत थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
'आप' नेता भगवंत मान ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने को लेकर दिया यह बयान
आम आदमी पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा है कि विधानसभा चुनावों को लेकर अगले 2-3 दिनों में 'आप' द्वारा 25-30 उम्मीदवारों की अगली सूची जारी की जाएगी।
जत्थेदार सुच्चा सिंह शिरोमणि अकाली दल में हुए शामिल, सुखबीर बादल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का नेतृत्व में गुरुवार को जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर अकाली दल में शामिल हो गए। इस मौके शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सुच्चा सिंह छोटेपुर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बटाला सीट से अकाली-बसपा गठजोड का उम्मीदवार खुलेआम और इसके साथ ही पार्टी का सीनियर वाइस प्रैजीडेंट भी लगाया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर के अकाली दल में शामिल होने साथ पार्टी को बड़ा बल मिला है।
फायरिंग मामले में गैंगस्टर समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, फिर दीं फोन पर धमकियां
पंजाबी गायिका सोनी मान की तरफ से गाए एक गाने को लेकर लक्खा सिधाना की तरफ से जताए ऐतराज को लेकर मंगलवार शाम मास्टर कालोनी में सोनी मान के घर पर कुछ हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने लक्खा सिधाना समेत 5 व्यक्तियों को नामजद करते कुल 20 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं तहत मामला दर्ज करके मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि इस फायरिंग में किसी का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ परन्तु फिर भी गायिका और उसके साथियों में डर का माहौल पाया जा रहा है।
पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदारों के किए तबादले, पढ़ें सूची
पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक अदारे में फेरबदल का क्रम लगातार जारी है। इसी के तहत 21 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनकी सूची निम्न है।
मोहाली में बंदूक की नोक पर छीनी PCS अधिकारी की कार
यहां सैक्टर 86/87 की डिवाइडिंग रोड पर पंजाब सिविल सर्विस (पी.सी.एस.) अधिकारी की कार उस समय पर छीन ली गई, जब वह सैक्टर-88 स्थित पर्व प्रीमियम अपारटमैंटस में घर वापस जा रहा था। यह अधिकारी राजेश त्रिपाठी, जो कि अधिक सचिव, सूचना प्रौद्यौगिकी, पंजाब के तौर पर तैनात है, मोहाली के फेस-11 से वापिस सैक्टर 88 स्थित अपनी सरकारी रिहायश की तरफ जा रहा थी।
आम आदमी पार्टी को लगा एक और झटका, मास्टर बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा
राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टो को एक और झटका लगा है। बताया जा रहा है कि जैतों से आम आदमी पार्टी के विधायक (एम.एल.ए.) मास्टर बलदेव सिंह ने व्यक्तगत कारणों से अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनावों से कुछ दिन पहले ही मास्टर बलदेव सिंह द्वारा लिया गया यह फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी राज्य में अपने आपको सक्रिय करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इस पार्टी के कई विधायक या तो पार्टी छोड चुके हैं या फिर किसी अन्य पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे राज्य में आम आदमी पार्टी की स्थिति काफी खऱाब हो सकती है।