Punjab : जानिए क्या हैं आज की दिन भर की मुख्य खबरें
punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 10:11 PM (IST)

जालंधर: आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रायकोट से लाइव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की लड़ाई लोगों के लिए लड़ी जाएगी। हर पंजाबी को सियासत का हिस्सा बनना पड़ेगा। पंजाब सरकार द्वारा जारी फेरबदल के आज 18 डी.एस.पी. अधिकारियों के तबदाले किए गए। बता दें गत दिनों पहले भी 16 डी.एस.पी. के तबादले हुए थे। पंजाब सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ये फेरबदल कर रही है। आज तबादले हुए इन 18 डी.एस.पी. की सूची इस प्रकार है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
MSP को लेकर सिद्धू ने किया यह ऐलान, चुनावों में जीत के बाद ऐसा होगा पंजाब
आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रायकोट से लाइव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की लड़ाई लोगों के लिए लड़ी जाएगी। हर पंजाबी को सियासत का हिस्सा बनना पड़ेगा। अगली पीड़ी को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट दी जानी चाहिए। सिद्धू ने कहा कि वह कस्में वादे नहीं करते उनकी जुबान ही सब कुछ है। न ही वह गुटखा साहिब की झूठी कसम खाते हैं और न ही लोगों से झूठे वाेदे करते हैं। उनकी जुबान सच्ची है इसलिए वह अपनी हर बात को पूरा करेंगे। पंजाब अंदर से खोखला हो चुका है इसे सुधारना होगा। उनके द्वारा बनाए गए पंजाब मॉडल से पंजाब की हालत सुधरेगी।
पंजाब पुलिस में फेरबदल, डी.एस.पी. अफसरों के हुए तबादले
पंजाब सरकार द्वारा जारी फेरबदल के आज 18 डी.एस.पी. अधिकारियों के तबदाले किए गए। बता दें गत दिनों पहले भी 16 डी.एस.पी. के तबादले हुए थे। पंजाब सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ये फेरबदल कर रही है। आज तबादले हुए इन 18 डी.एस.पी. की सूची इस प्रकार है।
सुनील जाखड़ की बंद कमरे में मीटिंग, आखिर किस मुद्दे पर हुई चर्चा
पंजाब कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन और पूर्व राज्य प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस समिति के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस स्क्रीनिंग समिति मेंबर कृष्णा अलावरू के साथ बंद कमरे में मीटिंग की। इसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि जाखड़ की सिद्धू और कृष्णा अलावरू के साथ मुलाकात एक घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में चलती रही।
लंबी में गरजे भगवंत मान, सी.एम. चन्नी और सुखबीर बादल पर साधा निशाना
लम्बी के गांव खुड्डियों में आम आदमी पार्टी की रैली दौरान संगरूर से सांसद भगवंत मान ने पंजाब सरकार को लपेटे में लिया। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार साढ़े चार साल पहले महलों में ही बैठी रही है जबकि कोई काम नहीं किया। आखिर में मुख्यमंत्री ही बदल दिया। खेती कानूनों के लिए उन्होंने सीधे तौर पर अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया। चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबीर सिंह बादल पर निशाने साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबीर सिंह बादल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
धुंध का कहर : पी.एस.ई.बी. ने 5वीं व 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा समय में की तबदीली
सोमवार से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज एकदम से मौसम ने ली करवट और पंजाब भर में छाए कोहरे और धुंध के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बोर्ड द्वारा परीक्षा के समय में तबदीली की गई है।
कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरे जाएंगे फार्म
चंडीगढ़: आगामी चुनाव कुछ महीनों में शुरू होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर आज पंजाब भवन में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री चन्नी के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू व जाखड़ भी मौजूद रहे। बैठक में सिद्धू ने बोलते हुए कहा कि सारे अधिकार सोनिया गांधी को दिए हैं। कांग्रेस संगठित होकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस सरकार एक्शन मोड में है और 2022 के चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।
पंजाब में कोरोना से स्कूल टीचर की मौत, स्कूल हुआ बंद
कोरोना से आज एक 55 वर्षीय स्कूल टीचर की मौत हो गई मृतक सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल मे मैथ का टीचर था। स्थानीय न्यू प्रेम नगर का रहने वाला मृतक मरीज उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती था। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार स्कूल बंद करा दिया गया है। कल विभाग की टीमें स्कूल का दौरा करेगी। इस दौरान टीचर तथा स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे।
RSS के साथ संबंध वाले बयान पर भड़के किसान नेता डल्लेवाल, राजेवाल को दिया जवाब
भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर एकता के राज्य प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपने ऊपर आर.एस.एस. का व्यक्ति होने के लगे आरोप पर अपनी सफाई दी है। डल्लेवाल ने कहा कि ऐसे आरोप लगाना वाजिब नहीं है और जिस राष्ट्रीय किसान महासंघ का उनको उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, उस संगठन में तो न कोई प्रधान है, न कोई सैक्रेटरी और न ही कोई ओर पद। उन्होंने कहा कि इस संघ में उनसे से पहले तो बलबीर सिंह राजेवाल फाऊंडर हैं। अगर इसमें आने वाला आर.एस.एस. का व्यक्ति है तो राजेवाल साहब तो फिर मेरे से भी पहले आए थे।
घने कोहरे के पहले ही दिन हुआ हादसा, नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की टक्कर (PICS)
नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब 6 बजे लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहे तीन गाड़ियों की घने कोहरे के चलते टक्कर हो गई। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लुधियाना के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि आज सीजन की पहली धुंध पड़ी है जिसके चलते नेशनल हाईवे पर गाड़ियों को चलने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
जम्मू से चंडीगढ़ जा रहे हैलीकाप्टर की एमरजैंसी लैंडिंग, प्रशासन हरकत में
जम्मू से चंडीगढ़ जा रहे केंद्र सरकार के पवन हंस हैलीकाप्टर की अचानक विजीबिलटी घटने कारण भोगपुर नजदीक एक निजी स्कूल में एमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई है। इस हैलीकाप्टर में पायलट रवीन्द्र सिंह और उनके साथ इंजीनियर सतनाम सिंह सवार थे। जानकारी अनुसार इस हैलीकाप्टर के उड़ान भरने के बाद जब यह हैलीकाप्टर जालंधर जिले में दाख़िल हुआ तो अचानक विज़ीबिलटी बहुत ज़्यादा घट गई। हैलीकाप्टर के पायलट ने बताया कि पच्चीस किलोमीटर के घेरे में उसे कुछ भी नज़र नहीं आ रहा था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

बाइडन गर्भपात को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बारे में अपनी बात रखेंगे

बाइडन ने महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प जताया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड फैसले को पलटा, राज्य गर्भपात पर लगा सकते हैं रोक