Punjab : जानिए क्या हैं आज की दिन भर की मुख्य खबरें

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 10:06 PM (IST)

जालंधर:  1986 बैंच के आई.पी.एस. अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (पुलिस के प्रमुख) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। राज्य सरकार की तरफ के जारी आदेशों अनुसार सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय आई.पी.एस. अब डी.जी.पी. पंजाब, साथ-साथ डी.जी.पी. पी.एस.पी.सी.एल., पटियाला के प्रभार सहित मुख्य डायरेक्टर, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पंजाब सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के फेरबदल का क्रम लगातार जारी है। इसी के तहत आज  पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने पंजाब के डी.जी.पी. का संभाला पद
1986 बैंच के आई.पी.एस. अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (पुलिस के प्रमुख) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। राज्य सरकार की तरफ के जारी आदेशों अनुसार सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय आई.पी.एस. अब डी.जी.पी. पंजाब, साथ-साथ डी.जी.पी. पी.एस.पी.सी.एल., पटियाला के प्रभार सहित मुख्य डायरेक्टर, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पद संभालने के बाद नव-नियुक्त डी.जी.पी. पंजाब ने पंजाब पुलिस के उच्च आधिकारियों के साथ मीटिंग की।

भारत-पाक बार्डर पर BSF को मिली सफलता, करोड़ों की हेरोइन बरामद
फाजिल्का भारत-पाक बार्डर पर बी.एस.एफ. के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जवानों ने बार्डर पर 25 पैकेट हैरोइन बरामद हुए हैं। आगामी चुनाव शुरू होने वाले इस दौरान इतनी बड़ी खेप का मिलना चिंताजनक है। इस हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 100 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही है। 

पंजाब सरकार ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें सूची
पंजाब सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के फेरबदल का क्रम लगातार जारी है। इसी के तहत आज  पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनकी सूची निम्न है। 

जेल में सुरक्षा कर्मियों पर हवालातियों ने किया हमला, 5 पर मामला दर्ज
आए दिन जेलों में कैदियों व हवालातियों द्वारा जेल कर्मचारियों के साथ कोई न कोई हंगामा करने की खबरे सामने आती ही रहती है। ऐसी ही एक खबर फरीदकोट जेल से सामने आई है। जानकारी के अनुसार फरीदकोट जेल में हवालातियों की कर्मचारियों के साथ हाथापाई हुई है।

कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग ने केजरीवाल को उनकी भाषा में दिया जवाब
खुड्डियां रैली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल की तरफ से कांग्रेस को सर्कस कहने के बयान पर कैबिनेट मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो आप सर्कस है और केजरीवाल जोकर जैसा है। उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया से केजरीवाल ने माफी मांगी है। राजा वड़िंग ने कहा कि वह माफी चाहते हैं कि वह ऐसी शब्दावली इस्तेमाल कर रहे हैं परन्तु कुछ व्यक्तियों को उनकी भाषा में ही जवाब देना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वह किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अलग-अलग काडरों के पदों का इश्तिहार जारी
राज्य भर में शिक्षा को यकीनी बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आज अलग -अलग काडरों की 12772 पदों का इश्तिहार जारी किया गया है। इन पदों समेत अब तक कुल 20166 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया अधीन है।इस संबंधी जानकारी देते स्कूल शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने बताया कि इसमें मास्टर काडर की 4185, आर्ट एंड क्राफ्ट की 250, लैक्चरर काडर की अलग-अलग सम्बन्धित 343 और ई.टी.टी. की 5994 पदों के अलावा प्राथमिक स्कूलों में खेल को मौज-मस्ती देने के लिए पी.टी.आई. की 2000 पद शामिल हैं।

अब किसान छेड़ेंगे रेल रोको अभियान, पंजाब में उद्योगों को उठाना पड़ सकता है नुकसान
दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जंग जीत कर पंजाब वापस लौटे किसानों के हौंसले एक बार फिर से बुलंद हैं। इस बार किसान सीधे राज्य में कांग्रेस सरकार से टकराने के मूड में नजर आ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन बीकेयू (उगराहां) ने पंजाब सरकार को जहां टोल प्लाजा पर बढ़ाई गई दरों को तुरंत वापिस लेने की मांग की है वहीं अब राज्य स्तरीय मांगों को पूरा करवाने के लिए आंदालन की भी चेतावनी दी है। बीकेयू उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने ऐलान किया है कि जब तक बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती तब तक टोल प्लाजा पर धरने जारी रहेंगे। उधर, तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन में अपनी जीत के बाद दिल्ली से लौटे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (के.एम.एस.सी.) के सदस्यों ने 20 दिसंबर से राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। 

सुखबीर बादल ने विरोधियों पर साधा निशाना, कहा- पंजाब में अब तक का विकास SAD की देन
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से आज टांडा में रैली की गई। इस दौरान अपने संबोधन में जहां सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार पर निशाने साधा वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी लपेटे में लिया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पिछले 5 सालों में पंजाब बहुत ही पीछे चला गया है। पंजाब में सरकार थी परन्तु सिर्फ नाम की, न तो कोई मुख्यमंत्री था और न ही कोई मंत्री था। कांग्रेसी अकेले पंजाब को लूटने पर लगे हुए थे। एक भी चीज कांग्रेसियों ने पंजाब में नई नहीं बनाई और अपने 5 सालों में कुछ नहीं किया है। कांग्रेस ने सिर्फ गुंडागर्दी का ही राज किया है।

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बलबीर राजेवाल ने दिया जवाब
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल आज खन्ना के गुरुद्वारा मंजी साहिब में किसान नेताओं के साथ समीक्षा मीटिंग करने पहुंचे। बलबीर राजेवाल ने कहा कि यह समीक्षा बैठक दिल्ली मोर्चा की जीत के बाद हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि शेष मांगों के लिए आगे क्या किया जाए। जिस पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तय किया जाएगा। 

10 वर्षीय बहन के साथ 2 भाइयों ने की यह खौफनाक हरकत
थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के दोष में 2 सगे भाइयों खिलाफ केस दर्ज किया है। मुलजिमों में हर्षप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी राम नगर पटियाला शामिल हैं। यह बच्ची उक्त दोनों की चाचा की लड़की थी। लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त दोनों उसके जेठ के लड़के हैं।

कैप्टन ने किया भाजपा से गठबंधन का ऐलान, जल्द होगा टिकटों का बंटवारा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा पिछले कल से ही दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ मीटिंगों का दौर लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि इसी के चलते कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ भी मुलाकात की है। मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरेंद्र ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन हो गया है और जल्द ही राज्य में टिकटों का बंटवारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह 100 प्रतिशत जीतेंगे और जीतने वाले चेहरों को ही टिकटें दी जाएंगी। 

 

News Editor

Kamini