Punjab Top 10: हाईकमान ने सिद्धू के खिलाफ एक्शन लेने का बनाया मन, पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 10:06 PM (IST)
जालंधर: पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए है। महानगर में आज भीषण सड़क हादसा होने की सूचना मिली है।ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
अब नए विवाद में सिद्धू, हाईकमान के पास पहुंचा Letter Bomb
पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने हाईकमान को पत्र लिखकर सिद्धू खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे
महानगर में आज भीषण सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि महानगर में पड़ते डुगरी फ्लाईओवर पर कंटेनर व कार के बीच भीषण टक्कर हुई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
फाइलों में दबे 300 करोड़: पनबस/PRTC कर्मचारियों की तनख्वाह पर छाए ‘संकट’ के बादल
सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा थी कि पंजाब में फंडों की कमी नहीं आएगी परन्तु अब हालात इस तरह के बने हुए हैं कि अलग-अलग विभागों को सरकार की तरफ से अदायगी करने में बेहद देरी की जा रही है, जिस कारण अलग-अलग विभागों के जरूरी कामकाज रुके हुए हैं।
अहम खबरः ऐतिहासिक किले से भारी हथियार बरामद, 7 व्यक्ति गिरफ्तार
श्री आनंदपुर साहिब में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा किला आनंदगढ़ साहिब से पुलिस ने 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके भारी हथियार बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक किला आनंदगढ़ साहिब की सराय में से 6 बड़े हथियार बरामद होने की सूचना मिली है। इनमें से दोनाली बंदूक 12 बोर, 30 बोर, 315 बोर आदि हथियार शामिल हैं।
कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा भी पहुंची हाई कोर्ट, लगाई गुहार
कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा हाईकोर्ट पहुंची हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई की गई। जहां अलका लांबा ने रोपड़ में दर्ज एफ.आई.आर. रद्द करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह याचिका राजनीतिक के तहत दर्ज की गई है और यह मामला राजनीतिक से प्रेरित है।
मजीठा हलके से विधायक और पूर्व मंत्री मजीठिया की पत्नी ने की शपथ ग्रहण
शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी और मजीठा हलके से विधायक गनीव कौर की तरफ से आज विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की गई। उनको पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की तरफ से शपथ ग्रहण करवाई गई।
पंजाब वित्त मंत्रालय की बड़ी पहल, बजट में आम लोग दे सकेंगे अपनी राय
पंजाब वित्त मंत्रालय की तरफ से बड़ी पहल की गई है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा एक पोर्टल लांच किया गया है, जिसमें पंजाब के लोग बजट पर अपनी राय दे सकेंगे। वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के जरिए पंजाब की जनता अब खुद अपना बजट बनाएगी।
CM मान की बैठक में पंजाबियों को बड़े तोहफे, नौकरियों के साथ इन फैसलों पर भी लगी मोहर
पंजाब में मान सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज पंजाबियों को बड़े तोहफे दिए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुई बैठक में अगल-अलग विभागों में 26454 पदों के लिए स्वीकृती दी गई है। इसके अलावा एक विधायक एक पैंशन के फैसले को मंजूरी मिल गई है।
भाजपा नेताओं ने किया ऐलान, डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर इस दिन करेंगे प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से बतौर गृह मंत्री इस्तीफा देने को कहा है, जो शहर में बिगड़ रहे हालातों के प्रति एडवांस में इंटेलीजैंस की सूचना मिलने के बावजूद राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने में विफल रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आप अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर क्यों डाल रहे हैं?
क्या 40 दिन में 7000 करोड़ के लोन की जांच होगीः वड़िंग
बीते कई दशकों में पंजाब पर चढ़े करीब 3 लाख करोड़ रुपए के कर्ज की जांच का आदेश देने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने पूछा कि क्या वह 40 दिन के कार्यकाल वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लिए गए 7000 करोड़ रुपए के लोन की जांच के आदेश भी देंगे?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here