Punjab Wrap Up: महिला से Rape मामले में रंगे हाथ पकड़े गए ASI पर बड़ा एक्शन! वहीं पंजाब में करवट लेगा मौसम, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 08:51 PM (IST)

जालंधर: बठिंडा के बाठ इलाके में थानेदार गुरविंदर सिंह की तरफ से विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद बठिंडा पुलिस के एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क ने बड़ा एक्शन लिया है। पश्चिमी चक्रवात के सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अलग -अलग हिस्सों में 12 और 13 मई को ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: पंजाब में करवट लेगा मौसम, होगी ओलावृष्टि
पश्चिमी चक्रवात के सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अलग -अलग हिस्सों में 12 और 13 मई को ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है।

महिला से Rape मामले में रंगे हाथ पकड़े गए ASI पर बड़ा एक्शन!
बठिंडा के बाठ इलाके में थानेदार गुरविंदर सिंह की तरफ से विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद बठिंडा पुलिस के एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क ने बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की तरफ से बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी ऐ.एस.आई. को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी थानेदार के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर बर्खास्त कर दिया गया है। 

लुधियाना में कोरोना का बड़ा Blast, 22 की मौत, इतने Positive
लुधियाना में कोरोना के आए दिन बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। इसी लड़ी के अंतर्गत आज जिले में 1215 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही कोरोना से जंग लड़ रहे 28 लोगों की मौत हो गई। 

जालंधर की इस लैब पर कोविड टैस्ट के लिए अधिक पैसे वसूलने के आरोप, डी.सी. ने जारी किए आदेश
जहां कोरोना वायरस से कई लोग प्रतिदिन अपनी जान गंवा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे अस्पताल भी हैं जो इन हालातों में भी पैसे बनाने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर के अतुल्य लैब लोगों से आरटी-पीसीआर कोविड टैस्ट के लिए अधिक पैसे वसूल रहे थे। जिला प्रशासन ने एक प्राइवेट लैब अतुल्य लैब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल, लैब ने आरटी-पीसीआर कोविड टैस्ट के लिए अधिक पैसे वसूल किए थे, जिसके चलते प्रशासन ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

जालंधर में कोरोना का तांडव जारी, 9 की मौत सहित इतनी बड़ी संख्या में आए Positive
जिला जालंधर में कोरोना रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में कोरोना से 9 रोगियों की मौत तथा 800 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मंगलवार को जिले में 9 की मौत तथा 590 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विधवा महिला से शर्मनाक काम करते रंगे हाथ पकड़ा थानेदार, आग की तरह वायरल हुआ Video
बठिंडा में पंजाब पुलिस के थानेदार की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहा थानेदार को एक विधवा महिला के साथ बलात्कार करते हुए गांव वासियों ने रंगे हाथों काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त थानेदार कुलविन्दर सिंह विधवा महिला के पुत्र पर दर्ज मामले को रद्द करवाने के लिए ब्लैकमेल करके उक्त महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। 

फिरोजपुर में कोरोना से 2 महिलाओं की मौत, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिला फिरोजपुर में आज 2 महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई है। मृतक महिलाएं फिरोजपुर अर्बन और ब्लॉक ममदोट की रहने वाली थी, जिनमें से एक की उम्र 55 और दूसरी की उम्र 60 वर्ष थी। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 280 तक पहुंच गया है।

कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारियों से बड़ी लूट, फायरिंग कर आंखों में डाली मिर्ची
आज दिन दिहाड़े श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित गांव चक्क सैदोके के समीप मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर तथा आंखों में मिरचा डाल कर जलालाबाद के कोटक महेन्दरा बैंक के मुलाजिमों से 45 लाख रुपए की नगदी लूट कर फरार हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

कोरोना का कहर: अमृतसर में 19 लोगों की हुई मौत, इतनों की रिपोर्ट आई Positive
अमृतसर में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिले में 19 रोगियों की मौत हो गई जबकि 490 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 

OMG! शादी के 1 महीने बाद पति की सच्चाई जान थाने पहुंची पत्नी , हैरान कर देगा पूरा मामला
यहां एक पति -पत्नी के विवाद का ऐसा अजीबो -गरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस को दी शिकायत में जालंधर की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति समलैंगिक  है और अपने एक दोस्त के साथ वह गुप्त तरीके से विवाह भी कर चुका है।

फाजिल्का में कोरोना ब्लास्ट, इतने पॉजिटिव मामले आए सामने, 8 की मौत
फाजिल्का में कोरोना वायरस का बड़ा विस्फोट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज फाजिल्का में 723 पॉजिटिव मामले सामने आए है। इतना ही नहीं 8 लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है।  

लुधियाना में लगे रवनीत बिट्टू के 'लापता' होने के पोस्टर, जाने पूरा मामला
यूथ अकाली दल की तरफ से बुधवार को जिला प्रधान गुरदीप सिंह के नेतृत्व में लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के लापता होने के पोस्टर लगाए गए। यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप सिंह ने लोगों से अपील की कि रवनीत बिट्टू को ढूंढ कर लुधियाना लाया जाए क्योंकि लुधियाना के लोगों ने उनको वोटों डाल कर सांसद बनाया था और आज कोरोना की मुश्किल घड़ी में लोग उनकी तालाश कर रहे है।

Content Writer

Sunita sarangal