Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 08:55 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह जोकि कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे, पर जानलेवा हमला हुआ है।दो बार मुख्यमंत्री, दो बार सांसद, आधा दर्जन बार विधायक और तीन बार पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से दिए इस्तीफे के बाद से सुर्खियों में हैं। वह परिपक्व राजनेता, लेखक, पूर्व सैनिक और प्रशासक ही नहीं हैं बल्कि अनेक विषयों पर पकड़ रखने में भी उन्हें महारत हासिल है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से अब उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी ने रोपड़ से विधायक संदोआ की टिकट काट दी है और उनकी जगह अब दिनेश चड्ढा को टिकट दी गई है। इसी तरह से मानसा से विजय सिंगला और डेराबस्सी से कुलजीत रंधावा को टिकट दी गई है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं।  इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

शहनाज गिल के पिता पर फ़ायरिंग, कुछ दिन पहले ही शामिल हुए थे भाजपा में
पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह जोकि कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे, पर जानलेवा हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोख सिंह पर गत रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई। इस हमले में उनकी जान बाल-बाल बच गई लेकिन इस घटना के बाद इलाके में काफी दहशत पाई जा रही है। 

deadly attack on shehnaaz gill s father santokh singh

बेअदबी, ड्रग्स मामलों, भाजपा के साथ संबंधों को लेकर कैप्टन के साथ विशेष बातचीत
दो बार मुख्यमंत्री, दो बार सांसद, आधा दर्जन बार विधायक और तीन बार पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से दिए इस्तीफे के बाद से सुर्खियों में हैं। वह परिपक्व राजनेता, लेखक, पूर्व सैनिक और प्रशासक ही नहीं हैं बल्कि अनेक विषयों पर पकड़ रखने में भी उन्हें महारत हासिल है। 

लुधियाना ब्लास्टः सी.आई.ए.स्टाफ के हाथ लगा एक और अहम सुराग
गत दिनों लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बम ब्लास्ट को लेकर पंजाब व केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां सतर्कता से जांच में जुटी हुई हैं। जांच एजेंसियों द्वारा मृतक गगनदीप की एक्टिवा और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा ब्लास्ट में संलिप्त मृतक गगनदीप की एक्टिवा बरामद की है। यह एक्टिवा खन्ना के सिविल अस्पताल से बरामद हुई है जिसे जांच एजैंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

pak based khalistani radical is the real face of ludhiana blast

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का असली चेहरा है खालिस्तानी कट्टरपंथी संधू, पाक खुफिया एजेंसी से है खास कनैक्शन
पंजाब के लुधियाना में सत्र अदालत के अंदर विस्फोट में पाकिस्तान के गैंगस्टर और खालिस्तानी कट्टरपंथी हरविंदर सिंह संधू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कांड में जर्मनी में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जसविंदर सिंह मुल्तानी ने संधू का साथ दिया। हरविंदर सिंह संधू को कथित तौर पर पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के साथ-साथ इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा आश्रय दिया गया है।

बी.एस.एफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद
स्थानीय जिले के अधीन आती भारत पाकिस्तान सरहद के नजदीक पाकिस्तान की तरफ से भेजी 40 किलो हेरोइन को बी.एस.एफ ने बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बी.एस.एफ की तरफ से जिला पुलिस के सहयोग के साथ तलाशी अभियान चलाते हुए आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

bsf got success 22 kg heroin recovered

लुधियाना धमाके के मुलजिम गगनदीप गग्गी को लेकर पड़ोसियों ने किए बड़े खुलासे
लुधियाना की जिला कचहरी में हुए धमाके में मारे गए मुलजिम गगनदीप सिंह गग्गी को लेकर उसके पड़ोसियों ने बड़े खुलासे किए। पड़ोसियों ने बातचीत करते बताया कि गगनदीप सिंह गग्गी 2011 में पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था।  

विधानसभा चुनाव 2022 : आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से अब उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी ने रोपड़ से विधायक संदोआ की टिकट काट दी है और उनकी जगह अब दिनेश चड्ढा को टिकट दी गई है। इसी तरह से मानसा से विजय सिंगला और डेराबस्सी से कुलजीत रंधावा को टिकट दी गई है। 

aam aadmi party will release the fourth list of candidates

लुधियाना में बढ़ा कोरोना का खतरा, 2 विदेशी यात्रियों सहित इतने लोगों की रिपोर्ट आई पाजीटिव
विदेशों से आने वाले यात्रियों की बदौलत जिले में कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। आज भी दो विदेश यात्रियों सहित 8 मरीज पॉजिटिव आए हैं। दो विदेश यात्रियों में से एक दुबई तथा एक अमेरिका से आया है। इसके अलावा 2 पॉजिटिव मरीज अमेरिका और कनाडा से 23 दिसंबर को आए। 4 विदेश यात्रियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। 

अगर 2022 में आप भी बनना चाहते हैं धनवान तो जरूर पढ़ें यह खबर
नववर्ष का आगमन बस होने ही वाला है और हर किसी की इच्छा होती है कि उनके पास धन की कोई कमी न हो। इसके बावजूद कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं पर फिर भी धन की कमी बनी ही रहती है। ऐसे में अगर आप इस वर्ष के अंत में ही देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय करते हैं तो नववर्ष में मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 

navjot sidhu made a claim for the tool industry on kase tanj punjab

बटाला पहुंचे नवजोत सिद्धू ने कसे तंज, 'पंजाब माडल' पर टूल इंडस्ट्री के लिए किया दावा
बटाला में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से अश्विनी सेखड़ी के हक में रैली की गई। इस दौरान उन्होंने संबोधन करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया पर तीखे तंज कसे। सिद्धू ने कहा कि आखिर अब मजीठिया कहां चले गए हैं। पुलिस से डर कर मजीठिया छिप रहे हैं। सिर्फ एफ.आई.आर. के साथ कुछ नहीं बनने वाला और तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे जब तक मजीठिया की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि अब पुलिस ने इकरार किया तो मजीठिया फरार हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News