Pics: पंजाबी कलाकारों की जंग किसानों के संग, कृषि आर्डीनैंस के खिलाफ आंदोलन में कूदे ये Stars

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 12:54 PM (IST)

जालंधरः कृषि विधेयकों के विरोध में आज पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बड़े स्तर पर रोष व्यक्त किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए पंजाबी गायक और कलाकार किसानों का डट कर साथ दे रहे हैं। 

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला, बब्बू मान, गुरदास मान, अमृत मान, रणजीत बावा, कोराला मान, सिम्मी चाहल, निशा बाणों, दिलजीत दोसांझ, मनमोहन वारिस, हरजीत हरमन, अवकाश मान, ए.मी. विर्क सहित कई कलाकारों ने नौजवानों और पंजाब के सभी वर्ग के किसानों और मज़दूरों के हितों की रक्षा के लिए 25 सितम्बर के पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए अपील की थी।

वहीं दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, गुरनाम भुल्लर सहित कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 25 सितंबर के पोस्टर को शेयर कर लिखा-किसानों द्वापा पंजाब बंद करने में उनके साथ हैं। पंजाब का हर एक इंसान उनके साथ है। इसके अलावा जो कोई भी महसूस करता है कि खेत के बिल उचित हैं, उसे किसानों के पास आकर बात करनी चाहिए। इसके अलावा आज भी उन्होंने किसान के इस कदम का समर्थन किया है। 

बब्बू मान ने वीडियो की कैप्शन में लिखा है,''हमारा ऐलान सरेआम 25 तारीख को चक्का जाम, किसान मजदूर एकता जिंदाबाद।'


गिप्पी ग्रेवाल ने भी सोशल मीडिया पर बिलों के खिलाफ आवाज उठाते हुए गीत पेश किया है, जिसमें उन्होंने किसानों के साथ धक्केशाही की बात की है। पंजाब के दिग्गज गायक गुरदास मान ने भी अपनी खेती करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा,'किसान है और हिंदुस्तान है', जय जवान जय किसान।' इसके साथ ही गायक रणजीत बावा भी इस मामले के खिलाफ खुल कर उतरे हैं। 

सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने भी ट्विट करते किसानों के हक में नारा दिया है।रणजीत बावा ने गुरदसपूर से BJP के MP और बॉलीवुड अदाकार सन्नी देओल से अपील की है। रणजीत बावा ने लिखा,'सर आप गुरदासपुर से MP हो। आपको किसानों के लिए कुछ करना चाहिए। कम से -कम किसानों के हक में आवाज बुलंद करे। आपको पंजाबियों ने बहुत उम्मीद के साथ MP बनाया है। मैं ख़ुद भी गुरदसपुर से हूं।'

वहीं नाभा में किसानों के धरने में समर्थन देने के लिए पंजाबी गायक चंडीगढ़ से रवाना हुए। हरभजन मान, उनका बेटा अवकाश मान, कुलविन्दर बिल्ला, शिवजोत, रणजीत बावा और रवनीत सहित कई अन्य पंजाबी गायक किसानों का साथ देने जा रहे हैं।

इससे पहले पंजाब के कलाकारों की तरफ से गीतों के द्वारा भी अपना रोष व्यक्त किया जा चुका है। गायक सिप्पी गिल ने' आशिक मिट्टी के' गीत के द्वारा किसानों के हकों की बात की। दूसरी तरफ़ गायक कंवर ग्रेवाल ने 'आंखें खोल' गीत के साथ किसानों को जागरूक करने की कोशिश की है।


 

Vatika