मैदानों में बारिश तो हिमाचल में आया ‘बर्फीला तूफान’
punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 11:24 AM (IST)

चंडीगढ़: कश्मीर घाटी में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि हिमाचल के रोहतांग दर्रे में ‘बर्फीला तूफान’ चलने से बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बी.आर.ओ.) का गेट धराशायी हो गया। हालांकि लोहे व कंकरीट से बने विशाल गेट के गिरने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, अब ये स्टेशन भी होंगे निजी हाथों में
गेट के सड़क पर गिरने से मनाली-केलांग मार्ग कुछ घंटे बंद रहा। रोहतांग दर्रे में एक फुट जबकि अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू में 7 इंच तथा साऊथ पोर्टल में 6 इंच से अधिक हिमपात हो चुका है। अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। हालांकि लाहौल में चल रहे स्नो फैस्टीवल को देखते हुए बी.आर.ओ. ने सड़क बहाली जारी रखी है। कुपवाड़ा जिले के माछिल और जैड-गली इलाकों में एक फुट से लेकर 18 इंच के बीच बर्फबारी हुई।
यह भी पढ़ें: 11 थानों की पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पाकिस्तानी तस्करों से संबंध रखने वालों सहित ये 75 तस्कर नामजद
गुलमर्ग, बारामूला और सोनमर्ग में 7 इंच तक बर्फबारी हुई। यहां ओले गिरे और बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण दिन का तापमान कई डिग्री सैल्सियस तक गिर गया। उधर पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। ठंडी हवाएं चलने से बढ़ती गर्मी से आंशिक राहत मिली है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here