शिक्षा विभाग द्वारा अधिकारीयों की शिफ्टिंग, उप जिला शिक्षा अधिकारीयों के पदों की छंटनी शुरू

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 10:41 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : डायरेक्टर शिक्षा विभाग (से.शि./ए.शि.) पंजाब द्वारा एससीआरटी में तैनात सहायक डायरेक्टर सीनियर लेक्चरर और जिला हेड क्वार्टर में तैनात उप जिला शिक्षा अधिकारियों की रेशनलाइजेशन करते हुए इन अधिकारियों की शिफ्टिंग की गई है वहीं इस प्रक्रिया के दौरान जिला हेड क्वार्टर्स पर तैनात एक से अधिक उप जिला शिक्षा अधिकारियों की पोस्ट को भी खत्म करने  की प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहनाया गया है। लुधियाना में जहां एलिमेंट्री और सेकेंडरी विंग में दो-दो उप जिला शिक्षा अधिकारी तैनात थे वहीं उप जिला शिक्षा अधिकारी (ए.शि.) में एक पद सेवानिवृत्ति होने के कारण खाली है  दूसरी तरफ आशीष कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.शि.) की तैनाती अब  सरकारी सीनि. सेक. स्कूल लड़के गिल लुधियाना में कर दी गई है जिसके चलते अब डॉ चरणजीत सिंह अकेले ही उप जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।

 इन अधिकारियों की हुई रचना लाइजेशन
 नाम और पद -------------------- तैनाती का स्थान
बलजिंदर सिंह सहायक डायरेक्टर  ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल ढूड्डीके (मोगा)
---- ---
बलबीर कौर सहायक डायरेक्टर ---- सरकारी  कन्या सीनि. सेक. स्कूल सरीह (जालंधर)
---- ---
रेनू मेहता सहायक डायरेक्टर ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल हैबोवाल जिला होशियारपुर
---- ---
सुनील बेहल मूल्यांकन अधिकारी ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल बहलूर कला (शहीद भगत सिंह नगर)
---- ---
हरप्रीत सिंह सहायक डायरेक्टर मूल्यांकन ----- -- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल नंगल अंबिया (जालंधर)
----- ----
सुरेंद्र कुमार सीनियर लेक्चरर ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल हीरो खुर्द (मानसा)
----- ----
पूनम शर्मा लेक्चरर ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल बारियां कला (होशियारपुर)
----- ----
जसविंदर सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.शि.) फरीदकोट ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल जाने साहिब जिला फरीदकोट
----- ----
सुरेश सैनी उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.शि.) गुरदासपुर ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल दोस्तपुर (गुरदासपुर)
----- ----
सुखविंदर सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.शि.) होशियारपुर - उप जिला शिक्षा अधिकारी (ए.शि.) होशियारपुर
----- ----
गुरशरण सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.शि.) कपूरथला ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल जगतपुर जट्टां (कपूरथला)
----- ----
आशीष कुमार उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.शि.) ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल लड़के गिल (लुधियाना)
----- ----
गुरप्रीत कौर उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.शि.) एसएएस नगर ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल भीखी (मानसा)
----- ----
मधु बरुआ उप जिला शिक्षा अधिकारी (ए.शि.) पटियाला ---- सरकारी सीनि. सेक. स्कूल झुनीर (मानसा)
----- ----
रमा कुमारी  लेक्चरर केमिस्ट्री एससीईआरटी ------ सरकारी सीनि. सेक. स्कूल जिला  एसएएस नगर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vicky Sharma

Recommended News

Related News