अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर आई.जी. सुखचैन सिंह गिल का दावा
punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 10:46 AM (IST)

पंजाब डेस्क/अमृतसर (गुरिंदर सागर): अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस करके जानकारी सांझी की है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को आज सुबह 6.45 बजे गिरफ्तार किया है। आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने दावा किया है अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया उसको गिरफ्तार किया गया है। उसे आज मोगा में स्थित गांव रोडे से पकड़ा गया है। आई.जी. ने बताया कि उन्हें पहले ही इनपुट मिले थे कि अमृतपाल गांव रोडे में हैं जिसके बाद इंजेलिजेंस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया। गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गुरुद्वारा साहिब को हर तरफ से घेर लिया लेकिन इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को कायम रखा गया क्योंकि अमृतपाल गुरु घर के अंदर था जिसके चलते पुलिस वर्दी में गुरुद्वारा साहिब के अंदर नहीं जा सकती थी।
आई.जी. गिल ने बतायाा कि अमृतपाल को एन.एस.ए. वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस तुरंत अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ रवाना हो गई। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान सुखचैन सिंह गिल आई.जी. ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने पंजाब में पुलिस और सरकार का पूरा सहयोग दिया। पंजाब में शांति बनाई रखी। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी तरह का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब पुलिस तैनात की गई तो तब अमृतपाल गुरु घर में नतमस्तक हो रहा था। इसके बाद अमृतपाल के गुरुद्वारा साहिब के बाहर आने पर घेरा डालकर गिरफ्तार किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

2 हैरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दंपति सहित 16 सदस्य गिरफ्तार

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप