सांपला के खिलाफ पार्टी में नाराजगी बढ़ी, श्वेत मलिक को सौंपी जा सकती है कमान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 27, 2018 - 11:39 AM (IST)

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले इस साल भाजपा पंजाब समेत कई राज्यों में प्रदेश प्रधान बदलने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि पंजाब में प्रदेश प्रधान विजय सांपला के खिलाफ पार्टी में नाराजगी बढ़ रही है। ऐसे में राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को सूबे की कमान सौंपी जा सकती है। पंजाब में भाजपा दो धड़ों में बंटी है। एक धड़ा अकाली दल से गठबंधन तोड़ने या लोकसभा सीटों का समीकरण बदलने का हिमायती है।

 

पार्टी चाहती है कि नया अध्यक्ष लाकर अकाली दल से नए सिरे से बातचीत की जाए। वहीं, एम.पी. व राजस्थान के प्रदेशाध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी है। दरअसल, भाजपा के अंदरूनी सर्वेक्षणों में इनके अलावा छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी पार्टी की हालत चिंताजनक दिखाई गई है। भाजपा अगर इस साल कई राज्यों में होने जा रहे चुनाव में हारी तो सीधे 2019 के समीकरण बिगड़ेंगे। कुछ राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति भी संभव है। वहीं, अविनाश राय खन्ना को गोवा का अतिरिक्त प्रभार मिल सकता है। 

Punjab Kesari