पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले सिद्धू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 01:18 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेस हाईकमान पंजाब कैबिनेट से बाहर हुए नवजोत सिद्धू सहित 3 चेहरों को केंद्रीय कार्यकारिणी में बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सिद्धू को पहले भी  राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए कहा गया था तब उन्होंने इंकार कर दिया था। अब सिद्धू के पास कोई विकल्प नहीं बचा हैं। संभव है कि वह अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से इंकार नहीं करेंगे। 

पहले भी पंजाब के नेता रह चुके हैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 
पार्टी में पहले भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंजाब के कांग्रेसी नेताओं को शामिल किया जा चुका है, जिसमें सुनील जाखड़, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म महिंद्रा, ओ.पी. सोनी, सुखजिन्दर सिंह रंधावा सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।



सिद्धू मान सकते हैं राहुल -प्रियंका का प्रस्ताव
सिद्धू को कांग्रेस में लाने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका थी। कैप्टन की तरफ से विभाग बदलने से नाराज़ सिद्धू पहले राहुल और प्रियंका को ही मिले थे। सूत्रों मुताबिक उस समय भविष्य में बड़ा पद देने का भरोसा दिया गया था। अब सिद्धू को जो ज़िम्मेदारी मिलेगी वह स्वीकार कर सकते हैं। वहीं पार्टी हाईकमान इस बात से वाकिफ है कि सिद्धू को राज्य में पद दिया गया तो कैप्टन समर्थक विरोध करेंगे। हाईकमान नहीं चाहती की राज्य में पार्टी का अक्स ख़राब हो । 

Vatika