बड़ी ख़बर: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 06:14 PM (IST)

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से इस्तीफ़ा देने के बाद मुख्यमंत्री के पद के नाम को लेकर चल रही कशमकश ख़त्म हो गई है। विधायकों की नब्ज़ टटोलने के बाद हाईकमान की तरफ से अब चरणजीत सिंह चन्नी  को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिन ही मुख्यमंत्री के पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद कई लोग इस लिस्ट में कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल थे। इनमें सुनील जाखड़, नवजोत सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। लेकिन आज हाईकमान की तरफ से के नाम पर मोहर लगा दी गई है। अब उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बाद पूरी पंजाब की सियासत का समीकरण बदल गया है।

वैसे कैप्टन के इस्तीफे के बाद से ही इनके नाम की चर्चा तेज हो गई थी लेकिन इसको अंतिम रूप आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है। कल सीएलपी की हुई बैठक में सभी विधायकों की तरफ से सोनिया गांधी को ही मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार दिया गया था। इसके बाद आज हाईप्रोफाइल मीटिंग के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को चुना गया है।

इस बात की पुष्टि पंजाब प्रभारी हरीश रावत की तरफ से भी कर दी गई है। हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए बताया है क़ी सबकी सहमति से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

 

विधानसभा चुनावों में जनता बताएगी अपना फैसला 
अब विधासभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति और नए मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया आम जनता को कैसी लगती है ये तो आगामी चुनावों में ही पता चल जाएगा। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री को उस समय बदला गया है जब चुनाव आने में केवल कुछ महीने ही बाकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री चेहरा बदल देने का असर कैसा होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि हाईकमान के इस फैसले से चाहे कैप्टेन नाराज हो लेकिन लंबे समय से चल रहा ये विवाद जरूर सुलझ जाएगा। ऐलान के पहले से ही रंधावा के घर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया था। विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई की तरफ से ये पहले ही बयान दे दिया गया था कि रंधावा ही सीएम चेहरा होंगे बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। लेकिन हाईकमान की तरफ से अब चरणजीत सिंह चन्नी  को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak