Breaking: भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी को BSF ने किया ढेर, सर्च अभियान जारी
punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 09:04 AM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले अधीन आते भारत-पाकिस्तान सरहद को पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए एक पाकिस्तानी को बी.एस.एफ. ने ढेर कर दिया। जिसके बाद बी.एस.एफ. और थाना खालड़ा की पुलिस द्वारा इस कार्रवाई के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूत्रों अनुसार भारत पाकिस्तान सरहद नजदी मौजूद बी.ओ.पी. खालड़ा के पिल्लर नंबर 131/13 नजदीक सुबह करीब 4 बजे बी.एस.एफ. की 71 बटालीयन को कुछ हलचल होती नजर आई। जब हलचल ना रूकी तो बी.एस.एफ. जवानों द्वारा ललकारे मारते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिस दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक जो भारतीय सीमा में दाखिल हो चुका था को ढेर कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद बी.एस.एफ. ने मृतक की लाश को कब्जे में लेते हुए थाना खालड़ा की पुलिस सहित इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान संबंधित किसी भी अधिकारी द्वारा जानकारी नहीं दी गई है।