दिल को रखना है स्वस्थ तो एक बार जरूर पढ़ें यह खबर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 04:37 PM (IST)

जालंधर : दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है इसलिए इसके स्वास्थ्य का हमें ख्याल रखना चाहिए। एक समय था जब माना जाता था कि सिर्फ बुजुर्गों को दिल की बीमारी हो जाती है लेकिन आज कल युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। दिल को स्वस्थ रखने के कुछ तरीके, योगासन और परहेजों के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं। इन सब बातों को अपना कर आप अपने दिल का बहुत अच्छे से ख्याल रख सकते हैं और आपका दिल स्वस्थ रहेगा और हार्ट अटैक से बचाव भी रहेगा। 

यह भी पढ़ेंः अगर आप भी करते हैं ट्रेन में सफर तो पढ़ें यह खबर

दिल को स्वस्थ रखने के तरीके

  • अगर आपको अपने दिल को स्वस्थ रखना है तो सबसे जरूरी है व्यायाम। सुबह जल्दी उठकर कम से कम आधा घंटा आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपका दिल स्वस्थ रहेगा और शरीर बीमारियों से भी दूर रहेगा। दिल के लिए सबसे बेहतर कार्डियो एक्सरसाइज है। इसके अलावा स्विमिंग या साइकिलिंग भी अच्छी साबित हो सकती है।
  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको रात को जल्दी सोना चाहिए और डिजिटल गेजेट्स का कम से कम प्रयोग करना चाहिए।
  • खाने में आपको लो कार्ब और फैट से युक्त भोजन खाना चाहिए। रात के समय कम खाना या न के बराबर खाएं इसके अलावा सुबह प्रोटीन और फाइबर युक्त भरपूर भोजन करना चाहिए। इससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 
  • ज्यादा वजन बढ़ने से भी दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है इसलिए वजन को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है। 
  • ऐसी चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसका शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है जैसे कि शराब, धूम्रपान आदि। इनसे न सिर्फ दिल बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों को भी कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।
  • एक्सरसाइज के इलावा आपको योगासन पर भी ध्यान देना चाहिए। कई तरह के योगासन का प्रयोग किया जा सकता है जो दिल को स्वस्थ रखते हैं और हार्ट अटैक जैसे अन्य खतरों को भी कम करते हैं। सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तासन, अंजलि मुद्रा, भुजंगासन, सेतु बंधासन, त्रिकोणासन आदि कुछ आसन हैं जो दिल पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं और इसे स्वस्थ बनाने में बेहतर साबित होते हैं। इतना ही नहीं इससे शरीर से जुड़ी और भी कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। 
  • फाइबर युक्त फल-सब्जियां खाने से गंभीर दिल की बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है। इनके सेवन से शरीर की और भी कई गंभीर बीमारियां दूर होती हैं।
  • हेल्दी एक्सरसाइज, फल-सब्जियां, योगासन आदि के इलावा हेल्दी डाइट का दिल को स्वस्थ रखने में सबसे बड़ा योगदान होता है। इसलिए अधिक से अधिक हेल्दी डाइट लेनी चाहिए जिससे शरीर और दिल स्वस्थ रहे। इसके अलावा नमक और मीठे का भी कम प्रयोग करना चाहिए ताकि दिल स्वस्थ रहे।

यह भी पढ़ेंः एड्स डे स्पेशल: इस वजह से पंजाब में पैर पसार रहा है AIDS

इन चीजों से होती हैं दिल की बीमारियां

  • देर रात तक जाग कर मोबाइल-कंप्यूटर आदि का अधिक प्रयोग करने से भी दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है और हार्ट ब्लॉक, स्ट्रॉक जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
  • बाहरी खाना जैसे कि जंक फूड ज्यादा खाने से दिल पर बहुत बुरा असर पड़ता है और दिल की कई बीमारियां हो जाती हैं। 
  • नमक के बिना खाने का कोई स्वाद नहीं आता मगर दिल के मरीजों के लिए नमक का अधिक सेवन नुकसानदायक माना जाता है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसके अधिक प्रयोग से हार्ट फेल्योर व हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ती है। 
  • मीठा केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि दिल के मरीजों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
  • मैदे से बनी ज्यादा चीज़ें खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • जो लोग शराब, धूम्रपान तथा नशे आदि का सेवन करते हैं उन्हें अकसर दिल की बीमारियों से जूझना पड़ता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News