डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा सहित कई नेताओं को यू.पी. पुलिस ने लिया हिरासत में, 3 घंटे बाद किया रिहा
punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 10:15 PM (IST)

चंडीगढ़: लखीमपुर खीरी घटना को लेकर सियासत में हंगामे भी हो रहे हैं और बवाल भी जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई कि अब पंजाब के डिप्टी सी.एम. रंधावा को कई कांग्रेसी नेताओं सहित हिरासत में ले लिया गया है। कुछ देर हिरासत में रखने के बाद वहीं शाम करीब 7 बजे उपमुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा व अन्य हिरासत में लिए गए विधायकों को यू.पी. पुलिस द्वारा रिहा कर देने की सूचना मिली है।
बता दें कि पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा यू.पी. जा रहे थे। उनके काफिले को पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। वह पंजाब से अपने कुछ नेताओं सहित लखीमपुर घटना के पीड़ितों को मिलने जा रहे थे। जब उन्होंने अपने काफिले सहित यमुनानगर से सहारनपुर में प्रवेश किया तो उन्हें यू.पी. बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। इसके बाद सुखजिंदर रंधावा सहित तमाम नेता वहीं बॉर्डर पर धरने लगा दिया। वह और उनके सभी नेता सड़क पर ही बैठ गए थे और धरना दे रहे थे। अब यू.पी. पुलिस ने उन्हें और कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here