वाशिंगटन डी.सी. में PM मोदी का तीखा विरोध, किसानी आंदोलन के हक में डटे प्रवासी भारती

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 03:38 PM (IST)

वाशिंगटन (राज गोगना): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीका दौरे पर हर वर्ग के प्रवासी भारतियों और सिखों की तरफ से दिल्ली में चल रहे किसानी आंदोलन को समर्पित रोष प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे में उनके समर्थकों की भारी कमी देखने को मिली। किसानों के हक में प्रदर्शन कर रहे विरोधी इस बार ज्यादा जोश में नजर आए।

किसान मोर्चे का समर्थन करने वाले हर वर्ग के लोगों ने वाशिंगटन डी.सी. में प्रदर्शन किया। यह विरोध दोपहर 12 बजे व्हाइट हाऊस के पार्क में शुरू हो गया था। जब प्रधानमंत्री अमेरीकन राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ थे तो बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीयों के 'मोदी गो बैक' के नारे साफ सुनाई दे रहे थे। व्हाइट हाऊस किसानी मोर्चे के समर्थकों के साथ भरा नजर आया।

स्थानीय लीडरशिप और न्यूयार्क से भी लोग अपना समर्थन किसानों के हक में दर्ज करवाने के लिए शामिल हुए। भारतीय किसानों पर मोदी सरकार की तरफ से थोपे गए तीन काले कानूनों को रद्द करवाने को लेकर और भारत में 10 महीनों से चल रहे किसानी आंदोलन में बैठे भारतीय किसानों के हक में अपना रोष प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन कर रहे भारतीय मूल के एन.आर.आई. फॉर फार्मर का कहना था कि मोदी सरकार की तरफ से किसान विरोधी बनाए गए तीन काले कानूनों को रद्द करने के इलावा वह किसी भी रियायत को नकार देंगे। प्रवासी किसान समर्थकों ने दिल्ली मोर्चे पर डटे हुए किसानों और मोर्चे में जान गंवाने वालों के परिवारों का पूर्ण साथ देने का संदेश भी दिया। किसानों और भारतीयों का भरोसा मोदी सरकार से उठ चुका है। भविष्य में सरकार बनने का रास्ता मोदी और बी.जे.पी. के लिए बहुत ही तंग नजर आ रहा है।
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News