Weather Report: पंजाब सहित इन राज्यों में छाएगा ‘घना’ कोहरा

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 03:46 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को और बढ़ौतरी हुई और यह सामान्य से अधिक रहा। 

वीरवार रात्रि व शुक्रवार को पंजाब के कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 08.30 बजे घने से बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहा। कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया। पंजाब के अधिकांश व उत्तराखंड के कई स्थानों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सैल्सियस ऊपर रहा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News