प्रियंका ने एक बार मोदी को दिया था करारा जवाब-'क्या मैं बूढ़ी दिखती हूं'

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 03:24 PM (IST)

जालन्धर (धवन): कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर न केवल 2019 के मध्य में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा को करारा जवाब दिया है बल्कि कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का मानना है कि प्रियंका आने वाले समय में मोदी को स्वयं घेरने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ेगी।
PunjabKesari
अभी तक मोदी ने प्रियंका पर कोई सीधा हमला नहीं बोला है परन्तु अगर वह ऐसा करते हैं तो उसे प्रियंका की ओर से जवाबी प्रहार का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पिछले समय में लगभग 5 मौकों पर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने की पूरी तरह से कोशिशें कीं। 2009 के चुनावों में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा में भाषण देते हुए कहा था कि कांग्रेस 125 साल पुरानी बुढिय़ा है। मोदी को तत्काल घेरते हुए अमेठी में प्रियंका ने बड़ा सशक्त बयान दे दिया था तथा प्रधानमंत्री को कहा था कि ‘क्या वह बूढ़ी दिखती है?’ इसका जवाब प्रधानमंत्री भी प्रियंका को दे नहीं सके हैं। प्रियंका ने 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान भी इसी तरह के व्यंग्य कसे थे।
PunjabKesari
एक इंटरव्यू के दौरान तत्कालीन पी.एम. पद के प्रत्याशी मोदी ने प्रियंका पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था और कहा था ‘‘वह उनकी बेटी जैसी है और उनकी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी की तरह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं।’’ इसके जवाब में प्रियंका ने अमेठी में लोगों से कहा था, ‘‘मैं राजीव गांधी की बेटी हूं।’’इन्हीं चुनावों में जब मोदी ने मनमोहन सिंह की यू.पी.ए. सरकार को आर.एस.वी.पी. (राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका) मॉडल बताया। मोदी का निशाना प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा थे। तब प्रियंका ने मोदी के ‘आर.एस.वी.पी.’ कटाक्ष का जवाब देते हुए कहा था कि वह समझदार वोटरों के बीच ऐसे बोलते हैं जैसे प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को समझा रहे हों।
PunjabKesari
रायबरेली में तो प्रियंका ने यह भी कह दिया था कि इन दिनों बड़े-बड़े प्रचार हो रहे हैं। आप टी.वी. पर सुनते ही होंगे। कभी ए.बी.सी.डी. तो कभी आर.एस.वी.पी....कभी का से कांव-कांव, ब से बंद भी तो कीजिए। प्रियंका ने आगे यह भी कहा कि आप किसी प्राथमिक पाठशाला को थोड़े संबोधित कर रहे हैं। यह देश की जनता है। जनता में विवेक है। जनता की भावना तेरे-मेरे अहंकार से काफी बड़ी होती है। इस तरह प्रियंका ने समय मिलने पर कई बार मोदी को सियासी तौर पर घेरा।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News