वीडियो में देखें महिला ने कैसे मनचलों का बीच सड़क उतारा 'आशिकी भूत'

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2017 - 02:45 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत चावला) :महिला के साथ छेड़छाड़ करना कुछ मनचलों को उस समय  महंगा पड़ गया जब महिला ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों युवकों का सड़क पर ही आशिकी का भूत उतार दिया। वीडियो बटाला की हैं, जहां जूतों से पिट रहे ये दोनों मनचले आशिक हैं, जिन्होंने सड़क पर महिला से अश्लील हरकतें करने की कोशिश की । महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोगों ने इन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी।

 

पूछताछ के बाद पता लगा कि ये दोनों मनचले सियासी रसूख रखने वाले परिवार से संबंध रखते हैं। पुलिस ने मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज कर  सजा देने का भरोसा दिया है।

 
जानकारी के अनुसार थाना सिटी के एस.एच.ओ. प्रभजोत सिंह ने बताया कि एक युवती ने शिकायत के आधार पर दोनों मनचलों पर केस दर्ज किया गया है। युवती ने दोनों मनचलों की जूतों और हाछ से जमकर पिटाई की थी।

महिला ने बताया जब वह अपने बच्चे को स्कूटी पर स्कूल छोड़ने या स्कूल से घर लाने जाती है तो शहर का ही एक युवक राबी और उसका दोस्त उससे छेड़छाड़ करते हैं। साथ ही दोनों पर आरोप था कि वे दोनों अश्लील गानों से महिला को परेशान भी करते थे।


इतना ही नहीं दोनों ने महिला का  हाथ पकड़ कर उसे खींच कर कार में बिठाने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर आस-पास के बजरंग दल के लोग वहां आ गए और उनको आता देख महिला ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी।
 

महिला की फैमिली ने शिकायत पर दोनों मनचलों को काबू कर पुलिस के हवाले किया।
 पीड़ित के बयानों पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  महिला ने इन दोनों युवकों की जूते से जमकर पिटाई की। साथ ही दोनों के मुंह पर गोबर भी लगा दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
 


 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News