Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 09:59 PM (IST)

जालंधर:   पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल व आम आदमी पार्टी द्वारा ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा करने को लेकर बढ़ते दबाव के बीच कांग्रेस द्वारा जल्द 50 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सकती है। पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी न होने को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा खुलासा किया है। ड्रग्स के मामले में गत 20 दिसंबर को बिक्रम सिंह मजीठिया खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था जिसके बाद मजीठिया गायब हो गए थे। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव : एक साथ 50 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल व आम आदमी पार्टी द्वारा ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा करने को लेकर बढ़ते दबाव के बीच कांग्रेस द्वारा जल्द 50 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सकती है।

मजीठिया की गिरफ्तारी पर 'आम आदमी पार्टी' का खुलासा
पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी न होने को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा खुलासा किया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के सह इंचार्ज राघव चड्ढा ने प्रैस कॉन्फ्रैंस करते कहा है कि उन्हें पंजाब पुलिस के एक सीनियर अफसर से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि मुख्यमंत्री चन्नी ने मजीठिया को गिरफ्तार न करने के आदेश पंजाब पुलिस को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब के लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ही मजीठिया के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और 2 हफ्ते बीत जाने के बावजूद भी पंजाब पुलिस मजीठिया को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

अकाली दल को लगा झटका, अब इस नेता ने थामा भाजपा का दामन
राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते भाजपा ने अपनी सक्रियता काफी तेज कर दी हैं। भाजपा ने कई नेताओं को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। इसी के तहत आज जलालाबाद हलके से अकाली दल के नेता पूर्ण चंद मैजदिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। मैजदिया के भाजपा में शामिल होने से अकाली दल को बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्ण चंद मैजदिया राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा की तरफ से मैजदिया को जलालाबाद में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को पंजाब दौरा करने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पी.एम. मोदी के दौरे के दौरान भी कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

ब्लास्ट के बाद अब इस दिन से खुलेगा कोर्ट काम्पलैक्स, पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा
बम ब्लॉस्ट के बाद सोमवार को खुलने जा रहे कोर्ट काम्पलैक्स को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। गौर है कि 23 दिसंबर को कोर्ट काम्पलैक्स में बम ब्लास्ट के बाद छुटि्टयां चल रही थी, जिस कारण कोर्ट बंद पड़ी थी। 

पंथक इकट्ठ में बोले सुखबीर बादल, बेअदबी को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला
अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सुखबीर ने कहा कि श्री हरिमन्दर साहिब में घटी घटना को एक बच्चा भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गृह मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने दो दिनों में जांच करने की बात कही थी परन्तु आज तक कुछ नहीं किया गया। 3 सितम्बर को श्री अनन्दपुर साहिब में बेअदबी हुई। पुलिस को दोषी पकड़वाए गए परन्तु पंजाब सरकार ने कार्यवाही करने की बजाय दोषी को सीधा जेल भेज दिया। 15 दिसंबर को श्री दरबार साहिब में गुटका साहिब को सरोवर में फेंका गया। एस.जी.पी.सी. ने मुलजिम को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया परन्तु कितनी देर तक जब पुलिस नहीं आई तो एस.जी.पी.सी. ने खुद मुलजिम को थाने पहुंचाया। कार्यवाही करने की बजाय अगले ही दिन मुलजिम को जेल भेज दिया गया।

PM मोदी की रैली के बाद आखिर क्या होगा पंजाब भाजपा पर असर
एक समय जहां किसान आंदोलन की वजह से पंजाब के भाजपा नेताओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया था वहीं अब केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापिस लेने के बाद अब भाजपा ने पंजाब में सियासी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसके तहत 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जरिए पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने का फैसला किया गया है। 

फगवाड़ा रैली दौरान गरजे नवजोत सिद्धू, विरोधी नेताओं पर उठाए सवाल
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने फगवाड़ा में हो रही रैली दौरान केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली  में एक भी टीचर पक्का नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोगों से झूठे वायदे कर रहे हैं। दिल्ली सी.एम. एक मौसमी नेता है। अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैबिनेट में एक भी पंजाबी नहीं है। 

बिक्रम मजीठिया की श्री दरबार साहिब में तस्वीरें वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, की छापेमारी
ड्रग्स के मामले में गत 20 दिसंबर को बिक्रम सिंह मजीठिया खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था जिसके बाद मजीठिया गायब हो गए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई। लेकिन बिक्रम सिंह मजीठिया का कोई भी पता नहीं चला। 

'आप' को लगा इटका, ज्वाइंट सचिव हुए अकाली दल में हुए शामिल
आम आदमी पार्टी के जुआइंट सचिव और पूर्व ए.डी.सी. राकेश कुमार पार्टी प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल की हाजिरी में अकाली दल में शामिल हो गए। राकेश कुमार को उनकी रिहायश पर अकाली दल में शामिल किया गया। इस दौरान सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पूर्व ए.डी.सी. विभिन्न समाज की भलाई के लिए की गई पहलकदमियों के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्होंने कवि के तौर पर भी अपना नाम बनाया है। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी उनकी सेवाओं का लाभ लेगी वही सरदार बादल ने उन्हें पार्टी का मित्र प्रधान नियुक्त करने का ऐलान किया। 

पंजाब में फिर गरमाई सियासत, मजीठिया को लेकर सामने आईं ये तस्वीरें
ड्रग्स केस में फंसे अकाली दल के बिक्रम मजीठिया को लेकर फिर से पंजाब की सियासत गरमा गई है। जानकारी के अनुसार बिक्रम मजीठिया की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आए हैं। ऐसे में यह बात चिंता का विषय है कि यदि मजीठिया विदेश भाग गए हैं या अंडरग्राउंड हो गए हैं तो फिर उनका इस तरह दरबार साहिब में आकर माथा टेकना कैसे संभव हो सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor