कैंटर से बोलैरो की टक्कर; एक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 04:17 PM (IST)

रूपनगर(विजय): प्रात: 5 बजे नए बाईपास मार्ग पर एक कैंटर का अगला टायर फट गया तथा कैंटर डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलैरो गाड़ी जब उक्त मार्ग से निकली तो उक्त हादसाग्रस्त वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बोलैरो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार कैंटर चालक मनजीत सिंह निवासी यमुनानगर (हरियाणा) कैंटर में ऑक्सीजन के सिलैंडर लोड करके होशियारपुर की तरफ जा रहा था। आसरों पुल पर पहुंचते (डी.एस. रिजोर्ट के पास) ही कैंटर का अगला टायर फट गया और वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलैरो गाड़ी उक्त हादसाग्रस्त कैंटर के पिछले भाग से बुरी तरह से टकरा गई, जिसके कारण बोलैरो में सवार देवेन्द्र कुमार (36) पुत्र तरसेम लाल काठगढ़ व चालक जतेन्द्र कुमार (28) पुत्र मोहन लाल काठगढ़ बुरी तरह से जख्मी हो गए। 
 

घायलों को उपचार के लिए एंबुलैंस की मदद से पहले सिविल अस्पताल रूपनगर लाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रैफर किया गया, लेकिन देवेन्द्र कुमार ने पी.जी.आई. में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बोलैरो में सवार व्यक्ति रूपनगर सब्जी मंडी से सब्जी लोड करके बलाचौर की तरफ जा रहे थे। 

swetha