नशा करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 06:11 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशा करते 2 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना औड़ में तैनात एस.आई. हुसन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में कस्बा औड़ से होते हुए वाई प्याईंट की ओर जा रही थी कि एक धार्मिक स्थान के नजदीक पुलिस के एक मुखबर विशेष ने जानकारी देते हुए बताया कि बंटी पुत्र शिव लाल निवासी गांव गरचा थाना औड़ जो हेरोइन का नशा करने का आदि है, इस समय धार्मिक स्थान की पिछली साईड स्थित खंडर बेअबाद जगह पर बैठ कर हेरोइन पी रहा है। एस.आई. ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर उपरोक्त आरोपी को काबू करके उससे एक लाईटर, हेरोइन अलूद पन्नी, 10 रुपए का पाईप नुमा नोट तथा पानी का डिसपोजेवल बोतल का डट बरामद किया।
एक अन्य मामले में थाना काठगढ़ की पुलिस ने एक व्यक्ति को नशा करते रंगे हाथों गिरफ्तार करके उससे 10 रुपए का पाईप नुमा नोट, पन्नी तथा लाईटर बरामद किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलदेव राज पुत्र राम दास निवासी गांव नत्था नंगल थाना काठगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

