पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 05:24 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. रगजोत किरण छिब्बर ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहन चालकों की तालाश में नवांशहर के बंगा रोड स्थित फोकल प्वाइंट वाली साइड को जा रही थी। जब पुलिस पार्टी फोकल प्वाइंट की ओर करीब 400 मीटर आगे गई तो सामने की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर घास फूंस में फैंककर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।

उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मन्नू पुत्र पप्पु राम निवासी मलोट जिला मुक्तसर साहिब हाल निवासी चर्च कालोनी नवांशहर के तौर पर हुई है। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash