हैरोइन सहित स्कूटी सवार 2 महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 05:29 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): थाना सदर बंगा की पुलिस ने स्कूटी सवार 2 महिलाओं को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. हुसन लाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों की तलाश में गांव लंगेरी की ओर जा रही थी कि एक धार्मिक स्थान के नजदीक दूसरी तरफ से एक स्कूटी पर सवार होकर आ रही 2 महिलाओं को संदेह के आधार पर रोककर जब पड़ताल की तो उनकी स्कूटी की डिक्की से सवा 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

थानेदार हुसन लाल ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान जसविन्द्र उर्फ शिंदर तथा बिमला के तौर पर की गई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Vaneet