मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 27 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 08:23 AM (IST)

श्री कीरतपुर साहिब(बाली): पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पड़ते गांव गरा मोड़ा में एक निजी कंपनी की बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे बस में सवार 42 सवारियों में से 27 सवारियों घायल हो गईं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सवारघाट के एस.एच.ओ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि गतरात्रि एक निजी कंपनी की बस नं. (पी.बी. 01बी 5636) मनाली (हि.प्र.) से 42 सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रही थी। यह बस जब पंजाब की सीमा निकट हिमाचल प्रदेश के गांव गरा मोड़ा के निकट पहुंची तो अचानक बस मोड़ से सीधी 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बस में सवार करीब 27 सवारियां को घायल हो गईं, जिनमें से 7 सवारियां गंभीर घायल बताई गई हैं। 

सूचना मिलने के बाद सवारघाट से पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत करके बस में से सवारियों को बाहर निकाला गया। घायलों को सिविल अस्पताल नालागढ़ एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है। 

घायलों में हिमांशु पुत्र उत्तम चंद निवासी मनाली, रोहित राजपूत निवासी सूरत, अलुकेत बोध निवासी दिल्ली, सृष्टि देवनाथ निवासी पश्चिम बंगाल, निशांत ठाकुर निवासी गांव पाली, राहुल निवासी गांव ठाण ठेला, तनुज निवासी दिल्ली, आशीष कुमार निवासी पटना, सचिन निवासी बिहार, सचिन निवासी बिहार, चिन्मय निवासी हिंगा बरी पुणे, भाग्य श्री निवासी पुणे, मुस्कान शर्मा निवासी हरीपुर, राजप्रीत सिंह निवासी मोगा, शेरफ निवासी भूंथर, रितिक निवासी भुंथर, शीतल शर्मा निवासी भुंथर, शगुन निवासी मनाली का नाम शामिल है। 

वहीं पी.जी.आई. रैफर किए गए घायलों में दर्शन कुमार निवासी सरकाघाट, अमित कुमार रोहतक, यश चौधरी सनेरा (राजस्थान), सुंदर सिंह निवासी गांव हल्लण, रूप सिंह निवासी गांव हल्लण, विवेक पांडे निवासी जीतपुर टांगी नैनीताल, अजय निवासी रानीकोट, पल्लवी निवासी जरी शामिल हैं। 
 

swetha