नशा करते 3 व्यक्ति गिरफ्तार, मामले दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 05:32 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशा करते 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना औड़ में तैनात एस.आई. बलवीर राम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव गरचा से होते हुए बहादरपुर की ओर जा रही थी कि जब उनकी पुलिस पार्टी पुल नहर सुआ गांव बहादरपुर से नजदीक पहुंची तो झाड़ियों के नजदीक एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपने हाथ में पकड़ा सामान नजदीक की झाडियों में फैंककर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके उस द्वारा फैंकी गई सड़ी हुई सिल्वर पन्नी हेरोइन लगी, लाइटर तथा पेपर पाईप नुमा बरामद किया। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनवीर सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी बहादरपुर के तौर पर हुई है।

इसी तरह से थाना मुकंदपुर की पुलिस ने नशा करते 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. धर्मवीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पुत्र बलवीर सिंह निवासी मुकंदपुर तथा विजय कुमार पुत्र भगवंत राए निवासी मुकंदपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News