हेरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 05:14 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 3 विभिन्न मामलों में 9 ग्राम हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. वरिन्दर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. संजीव कुमार की पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में चौंकी जाडला से मेन हाईवे रोड की ओर जा रही थी कि बस अड्डे की शैड से एक नौजवान सड़क की ओर आया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी हाथ में पकड़ी वस्तु जमीन पर फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त नौजवान को काबू करके जब फैंकी गई वस्तु की जांच की तो 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.एच.ओ.ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त जब लिंक रोड दुर्गापुर की ओर जा रही थी तो सामने की साईड से एक नौजवान आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ी लिफाफी घास में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंकी गई लिफाफी की जांच की तो उसमें से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव साधपुर थाना मुकंदपुर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई.लखवीर चंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविन्दर राणा उर्फ विक्की उर्फ सिंधबाज पुत्र कमल सिंह निवासी गांव साहिबा थाना बलाचौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त 3 मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News