पुलिस की कार्रवाई, नशा करते 3 व्यक्ति गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 05:51 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशा करते 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना मुकंदपुर में तैनात ए.एस.आई. धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में थाना मुकंदपुर से दाना मंडी मुकंदपुर की ओर जा रही थी कि जब उनकी पुलिस पार्टी एक धार्मिक स्थान के नजदीक पहुंची तो सड़क के साथ टाईलों वाली गली में कमादी के खेत के नजदीक 2 व्यक्ति नशा करते दिखाई दिए।
जिसमें से एक ने अपने हाथ में हेरोइन अलूद सिल्वर पन्नी पकड़ी हुई थी तथा दाए हाथ से लाईटर जला कर धुआ बना रहा था तथा दूसरा नौजवान 10 रुपए के नोट का पाईप बना कर मुंह द्वारा धुआ अपने अंदर की ओर खींच रहा था। जो अपने सामने आई पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा भागने का प्रयास करने लगे। उन्हें पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू किया गया। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ मनी पुत्र शाम लाल निवासी गांव जंडियाली थाना बहराम तथा संदीप कुमार उर्फ चीमा पुत्र दुनी चंद निवासी गांव खानपुर थाना मुकंदपुर के तौर पर हुई है।
एक अन्य मामले में थाना पोजेवाल की पुलिस ने नशा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास झंडा पुत्र रजिन्दर कुमार निवासी लुधियाना हाल निवासी गढ़शंकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

